फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 लाख रुपये से कम कीमत में आती हैं ये 5 धांसू कारें, तस्वीरों में पढ़ें खासियतें

Thu, 24 Dec 2020 06:51 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Cars under five lakh rupees - फोटो : Amar Ujala
साल के आखिरी महीने में अगर आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट 5 लाख रुपये से कम है, तो हमारी यह खबर सिर्फ आपके लिए है। आज हम आपको उन पांच कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 5 लाख रुपये से भी कम है। इन कारों में Maruti Suzuki Alto, Maruti Suzuki S-Presso, Datsun Redi-Go, Renault Kwid और Hyundai Santro शामिल हैं। हम आपको इन कारों के इंजन, परफॉर्मेंस और ट्रांसमिशन के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इन कारों की कीमतों के बारे में भी बताएंगे। तो डालते हैं एक नजर...
विज्ञापन

Datsun Redi-Go

2 of 6
Datsun Redi-Go - फोटो : Datsun
  • इंजन- Datsun Redi-Go में 0.8-लीटर और 1-लीटर इंजन चुनने का विकल्प मिलता है।
  • परफॉर्मेंस- इसका 0.8-लीटर इंजन 5678 आरपीएम पर 54 PS की पावर और 4386 आरपीएम पर 72 Nm का टॉर्क पैदा करता है। वहीं, Redi-Go का 1-लीटर इंजन 5500 आरपीएम पर 68 PS की पावर और 4250 आरपीएम पर 91 Nm का टॉर्क पैदा करता है। 
  • ट्रांसमिशन- इसका 0.8-लीटर इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। वहीं, Redi-Go का 1-लीटर इंजन 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है।
  • कीमत- Datsun Redi-Go की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.83 लाख रुपये है, जो इसके टॉप वेरिएंट पर 4.77 लाख रुपये तक जाती है।
विज्ञापन

Renault Kwid 

3 of 6
Renault Kwid - फोटो : Renault
  • इंजन- Renault Kwid में 0.8-लीटर और 1-लीटर इंजन का विकल्प मिलता है।
  • परफॉर्मेंस- इसका 0.8-लीटर इंजन 5600 आरपीएम पर 54 PS की पावर और 4250 आरपीएम पर 72 Nm का टॉर्क पैदा करता है। वहीं, इसका 1-लीटर इंजन 5500 आरपीएम पर 68 PS की पावर और 4250 आरपीएम पर 91 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
  • कीमत- Renault Kwid की शुरुआती कीमत 2.99 लाख रुपये है, जो इसके टॉप वेरिएंट पर 5.12 लाख रुपये तक जाती है।

Maruti Suzuki Alto

4 of 6
Maruti Suzuki Alto - फोटो : Maruti Suzuki Alto
  • इंजन- Maruti Suzuki Alto में ताकत के लिए 796 सीसी, 3-सिलिंडर, 12-वाल्व, BS-6 इंजन दिया गया है।
  • परफॉर्मेंस- इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 48PS की मैक्सिमम ताकत और 3500 आरपीएम पर 69Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है।
  • ट्रांसमिशन- इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
  • कीमत- भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Alto की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.94 लाख रुपये है। 
विज्ञापन

Maruti Suzuki S-Presso

5 of 6
Maruti Suzuki S-Presso launched - फोटो : Amar Ujala
  • इंजन- Maruti Suzuki की S-Presso में BS-6 कंप्लाइंट वाला 998 सीसी, K10B पेट्रोल इंजन दिया गया है।
  • परफॉर्मेस- इसका इंजन 5500 आरपीएम पर 68 PS की पावर और 3500 आरपीएम पर 90 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
  • ट्रांसमिशन- S-Presso का इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
  • कीमत- Maruti Suzuki की S-Presso की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 3.70 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Hyundai Santro

6 of 6
Hyundai Santro India - फोटो : Instagram
  • इंजन- Hyundai Santro में 4-सिलेंडर, 1.1-लीटर का SOHC पेट्रोल इंजन दिया गया है।
  • परफॉर्मेंस- इसका इंजन 5,500 आरपीएम पर 68 bhp का मैक्सिमम पावर और 4,500 आरपीएम पर 99 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है।
  • ट्रांसमिशन- इसमें 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी चुनने को मिलता है।
  • कीमत- Hyundai Santro की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.63 लाख रुपये है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें