फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं साल 2018 के बेस्ट बल्लेबाज, टेस्ट से लेकर टी-20 में भारतीय ही रहे अव्वल

Mon, 24 Dec 2018 04:01 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
team india
साल 2018 के समाप्त होने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए यह साल सबसे जबरदस्त रहा। कोहली टेस्ट और वन-डे में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं। हालांकि इस लिस्ट में और भी कई बल्लेबाज हैं, जिनका नाम कोहली के आस-पास ही रहा।
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शर्मा और विराट कोहली
वन-डे क्रिकेट
24 दिसंबर 2018 तक के कैलेंडर ईयर में ऐसे तीन बल्लेबाज हैं जिन्होंने वन-डे क्रिकेट में 1000 रन पूरे किए। इनमें सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं। कोहली ने इस साल सिर्फ 14 मैचों में 1202 रन बनाए हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा ने 19 मैचो में 1030 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Jonny Bairstow
कोहली और रोहित के बाद इस लिस्ट में इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो का नाम आता है. बेयरस्टो ने इस साल 22 मैचों में कुल 1025 रन बनाए हैं। बेयरस्टो के लिए यह साल काफी बेहतर रहा है।

4 of 5
virat kohli
टेस्ट क्रिकेट
टीम इंडिया की रन मशीन विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में भी सबसे अव्वल निकले। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट खेलने तक कोली ने इस साल 56.36 की औसत से कुल 1240 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट के कैलेंडर ईयर में कोहली के बाद सर्वाधिक रन बनाने वालों में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट हैं। रूट ने इस 13 मैचों में कुल 948 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिखर धवन
टी-20 क्रिकेट
वहीं, टी-20 क्रिकेट की बात की जाए तो टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन इस मामले में सबसे अव्वल हैं। इस साल कुल 18 मैच खेलने वाले धवन ने 40.52 की औसत और 147.22 के स्ट्राइक रेट से धुंआधार 689 रन बनाए। इस दौरान धवन ने कुल छह हाफ सेंचुरी भी लगाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें