फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यासिर शाह बने सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज, 82 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

Thu, 06 Dec 2018 12:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
यासिर शाह
पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर शाह गुरुवार को सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के चौथे दिन यासिर शाह ने 82 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Yasir Shah
32 वर्षीय लेग स्पिनर ने अबुधाबी में खेले जा रहे टेस्ट के चौथे दिन कीवी बल्लेबाज विल सोमरविले को आउट करके यह उपलब्धि हासिल की। यासिर ने अपने करियर के 33वें टेस्ट में 200 शिकार पूरे किए। 
विज्ञापन

3 of 5
यासिर शाह
इसी के साथ यासिर शाह ने ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर क्लेरी ग्रिमेट का 82 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। ग्रिमेट ने अपने करियर के 36वें टेस्ट में 200 टेस्ट शिकार पूरे किए थे। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने 1936 में जोहनसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे तेज 200 विकेट लेने का कमाल किया था।

4 of 5
यासिर शाह, पाकिस्तान - फोटो : Reuters
यासिर शाह के पास तीसरे टेस्ट के पहले ही दिन इस उपलब्धि को हासिल करने का शानदार मौका था। मगर कीवी बल्लेबाजों ने उन्हें ऐसा करने से रोका। न्यूजीलैंड की पहली पारी में यासिर शाह तीन विकेट झटकने में कामयाब रहे, लेकिन वह 200 टेस्ट शिकार पूरे करने से केवल दो विकेट दूर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यासिर शाह, पाकिस्तान - फोटो : Re
इसके बाद यासिर शाह ने दूसरी पारी में सोमरविले को एलबीडब्ल्यू आउट करके विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले शाह ने अपनी फिरकी में कीवी ओपनर टॉम लैथम को उलझाया। 37 गेंदों में 10 रन बनाकर खेल रहे लैथम को शाह ने हैरिस सोहेल के हाथों कैच आउट कराकर अपना 199वां टेस्ट शिकार किया। फिर उन्होंने सोमरविले को आउट करके रिकॉर्ड्स बुक में अपना नाम शीर्ष पर लिखा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें