फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में अंपायर का एक और विवादित फैसला, बीच मैदान विराट हुए आगबबूला

Sun, 05 May 2019 09:18 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट अंपायर - फोटो : social media
इंडियन टी-20 लीग का 12वां सीजन अंपायरिंग के लिहाज से अब तक सबसे बुरा गुजरा है। कई गलत फैसले की वजह से जहां लीग की छवि खराब हुई है वहीं खिलाड़ी और कप्तानों ने भी नाराजगी जताई है।

तकनीक के दौर में भी खराब स्तर की अंपायरिंग ने सबको निराश किया है और अंपायरिंग पर सवाल उठाए हैं। लीग के 54वें मुकाबले में भी एक बार फिर से अंपायर के गलत फैसले ने सभी को निराश किया खासकर बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली को नाखुश कर दिया।
 
विज्ञापन

2 of 5
उमेश यादव - फोटो : social media
हैदराबाद के खिलाफ मैच में आखिरी ओवर में गेंदबाजी कर रहे उमेश यादव की एक गेंद को अंपायर नाइजेल लोंग ने नो बॉल करार दिया। इस नो बॉल की वजह से हैदराबाद को एक फ्री हिट मिल गई।
 
विज्ञापन

3 of 5
उमेश यादव - फोटो : file
हालांकि जब बड़े स्क्रीन पर रिप्ले में देखा गया तो वो नो बॉल नहीं था और उमेश का पांव लाइन के अंदर था। इसे देखते ही उमेश यादव ने विराट को इशारा किया जिसके बाद नाराज विराट ने अंपायर से बात की लेकिन फिर भी फैसला नहीं बदला गया।

 

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
आखिरी ओवर में उमेश यादव ने 28 रन दिए, वहीं हैदराबाद की पारी खत्म होने के बाद विराट कोहली काफी गुस्से में डगआउट में जाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
ये पहला मौका नहीं था जब अंपायर द्वारा ऐसा विवादित फैसला दिया गया है। इससे पहले भी बैंगलोर और मुंबई के मैच में भी अंपायर ने मलिंगा के नो बॉल की अनदेखी कर दी थी। इसके बाद भी विराट आग-बबूला हुए थे। उस मैच में बैंगलोर को हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें