फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 गेंदों पर शतक जड़ने वाले साहा को भरोसा, वॉर्नर के बाद 'सनराइजर्स' को संभाल सकता है यह खिलाड़ी

Wed, 28 Mar 2018 09:51 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डेविड वॉर्नर - फोटो : ESPN
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर के बॉल टेंपरिंग विवाद में फंसने के बाद अब सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल में नए कप्तान की खोज शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक वॉर्नर को कप्तान के पद से बर्खास्त नहीं किया गया है, लेकिन बीसीसीआई बहुत जल्द इस मामले में फैसला लेगी।
विज्ञापन

2 of 5
रिद्धिमान साहा - फोटो : ESPN
उधर टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा का कहना है कि डेविड वॉर्नर के कप्तानी छोड़ने से सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कोई परेशानी नहीं खड़ी होगी क्योंकि टीम के पास कप्तान के रूप में कई बेहतर विकल्प मौजूद हैं। इसमें शाकिब अल हसन, केन विलियमनसन और शिखर धवन जैसे खिलाड़ियों के नाम शुमार हैं।
विज्ञापन

3 of 5
shikhar dhawan
हालांकि साहा ने सबसे ज्यादा जोर टीम इंडिया के बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन पर दिया। उनका कहना है कि धवन के नेतृत्व में भी आईपीएल के मौजूदा सीजन में टीम बेहतर प्रदर्शन करने का मादा रखती है। बता दें कि हाल ही में साहा ने 20 गेंदों पर शतक जड़ने का नया कीर्तिमान अपने नाम दर्ज किया है।

4 of 5
-
एक सवाल का जवाब देते हुए साहा ने कहा, 'डेविड वॉर्नर की गैर मौजूदगी में भी टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है। टीम के पास न सिर्फ बेहतरीन ओपनिंग बैट्समैन हैं, बल्कि जबर्दस्त मिडल ऑर्डर बल्लेबाजी भी है, जिसमें केन विलियमसन समेत दीपक हुड्डा और मनीष पांडे जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैमरन बेनक्रॉफ्ट
द. अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम बॉल टेंपरिंग मामले में फंस गई है। इस मामले का खुलासा होने के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ और उप कप्तान डेविड वॉर्नर को उनके पद से हटा दिया गया है और उन पर मैच फीर का भारी जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें