फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरामैन के साथ मिलकर डीविलियर्स ने किया था कंगारुओं का पर्दाफाश, ऐसे फसाया जाल में

Wed, 28 Mar 2018 09:10 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कैमरन बेनक्रॉफ्ट
बॉल टेंपरिंग विवाद सामने आने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की क्रिकेट जगत में जमकर आलोचना हो रही है। इस मामले पर खुद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने भी अपने देश के खिलाड़ियों पर जमकर भड़ास निकाली है। यह खुलासा होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और उप-कप्तान डेविड वॉर्नर पर आईसीसी ने एक टेस्ट का बैन लगा दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : file
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ, डेवड वॉर्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट को वापस घर भेज दिया है और उनके खिलाफ आज सजा का ऐलान होगा। वहीं इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम देने वाले शख्स का नाम सामने आ गया है, जिसने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की इस करतूत का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन

3 of 5
fanie de villiers
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा टीवी कॉमेंटेटर फेनी डिविलियर्स ने कैमरामैन के साथ मिलकर कंगारू खिलाड़ियों की इस शर्मनाक हरकत पर प्रकाश डाला था। दरअसल हरी-भरी पिच पर रिवर्स स्विंग देखकर ही इस दिग्गज को शक हो गया था। इसके बाद उन्होंने ही कैमरामैन को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर बारीकी से नजर रखने को कहा था।

4 of 5
स्टीव स्मिथ
इसके बाद बाउंड्री लाइन के बाहर मौजूद कैमरामैन जोटानी ऑस्कर अपनी पैनी नजर से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की गतिविधियों को देखते रहे। इसके बाद कैमरन बेनक्रॉफ्ट अचानक से इस कैमरामैन की रडार में आ गए। इस दौरान वह एक पीले टेप से गेंद को रगड़ रहे थे। खुद को बचाने के लिए बेनक्रॉफ्ट ने बाद में वो टेप जेब से निकालकर ट्राउजर में छिपा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jotani oscar
इस पूरे घटनाक्रम पर फैनी ने कहा कि यह कैमरामैन क्रू की पूरी टीम का मिला-जुला प्रयास था, जिसकी वजह से यह बड़ी घटना कैमरे में कैद हुई। वहीं टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ऑस्ट्रेलिया का पर्दाफाश करने वाले कैमरामैन ऑस्कर की तारीफ में भी एक ट्वीट किया था।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें