भारत के टेस्ट विकेटकीपर बैट्समैन रिद्धीमान साहा ने सोमवार को कहा कि टीम इंडिया का लक्ष्य कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट जीतकर सीरीज का मोमेंटम हासिल करना होगा। भारत और श्रीलंका के बीच 16 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच शुरू होगा।
विज्ञापन
2 of 5
रिद्धिमान साहा
- फोटो : getty
भारत के पहले प्रेक्टिस सेशन के बाद साहा संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। साहा ने कहा कि अभी टीम इंडिया का पूरा ध्यान श्रीलंका के साथ टेस्ट सीरीज पर है। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6 जनवरी से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज पर बिलकुल भी फोकस नहीं कर रही है।
विज्ञापन
3 of 5
रिद्धिमान साहा
- फोटो : ESPN
साहा ने कहा कि रविचंद्रन अश्विन कई बार ऐसी गेंद फेंक देते हैं जिनको विकेट के पीछे लपकने में कठिनाई होती है। साहा ने कहा कि उन्हें ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी को खेलने में थोड़ी मुश्किल होती है। साहा ने कहा कि इन दोनों की गेंद तेजी के साथ स्विंग होती है।
4 of 5
अश्विन
- फोटो : social media
साहा ने कहा कि हर मैच अहम होता है। उसे जीतने में कई तरह की कोशिश करनी पड़ती है। हर मैच के लिए विशेष तैयारी करनी होती है। रविंचंद्रन अश्विन को टीम इंडिया में अन्य गेंदबाजों से आगे रखते हुए साहा ने कहा कि इस गेंदबाज के लिए विकेटकीपिंग करना काफी मुश्किल चुनौती है। उसके पास काफी विभिन्नताएं हैं। उन्होंने कहा कि कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा से ज्यादा वेरायटी अश्विन के पास है। साहा ने हालांकि कहा कि तीनों अपनी जगह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। हमने आपस में कई घरेलू मैच खेले हैं। गेंद फेंकने की शैली को देखकर गेंदबाज को समझा जा सकता है। टर्न और बगैर टर्न की पिच में गेंदबाजों को सटीक ढंग से खेलना किसी बल्लेबाज की मुख्य विशेषता होती है।
साहा ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने वन डे की कप्तानी छोड़ दी है। लेकिन वह मैच के दौरान अभी भी विराट कोहली को फील्ड प्लेसिंग के बारे में बताते रहते हैं। साहा ने कहा कि ठीक इसी तरह मैं भी कोहली को प्लेसिंग पर अपनी राय देते रहता हूं। एक अच्छा खिलाड़ी वहीं होता है जो मैच के दौरान अपने कप्तान के साथ खुलकर बात करे। कप्तान के सामने संदेह के साथ आप बेहतर क्रिकेट नहीं खेल सकते हैं।