फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 कारणों के चलते चुने गए केएल राहुल, इस तरह बनाई World Cup 2019 टीम में जगह

Mon, 15 Apr 2019 09:12 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
केएल राहुल
विश्व कप 2019 के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है। मुख्य चयनकर्ता ने एमएसके प्रसाद ने बताया कि उन्होंने अनुभव के आधार पर खिलाड़ियों को प्राथमिकता है, लेकिन इस टीम में केएल राहुल को भी जगह मिली है जिनका अनुभव बहुत ज्यादा नहीं है। आइए इसी कड़ में जान लेते हैं कि किन 5 वजहों से वर्ल्ड कप टीम में केएल राहुल का शामिल किया गया है।
 
विज्ञापन

2 of 6
kl rahul
केएल राहुल ने आईपीएल 12 में किंग्स इलेवन पंबाज की तरफ से खेलते हुए आठ मैचों 130.85 के स्ट्राइक रेट से 335 रन ठोके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक निकले हैं। मजेदार बात ये है कि वो रन बनाने वालों की लिस्ट में डेविड वॉर्नर (400) के बाद दूसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन

3 of 6
kl rahul
केएल राहुल न सिर्फ आईपीएल में दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं बल्कि उन्हें टीम मैनेंजमेंट खासकर कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली का बैकअप भी हासिल है। इंग्लैंड के खिलाफ पिछले दौरे पर भी उन्होंने लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में काफी प्रभावित किया था।

4 of 6
केएल राहुल
अगर वर्ल्ड कप के दौरान रोहित शर्मा या फिर शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी के साथ कोई दिक्कत हो जाती है तो वह उनका विकल्प बन सकते हैं। रोहित या धवन के साथ खेलने में राहुल काफी कम्फर्टेबल नजर आते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
केएल राहुल
केएल राहुल वर्ल्ड कप में विकेटकीपर की भूमिका भी निभा सकते हैं। वह ना सिर्फ घरेलू क्रिकेट बल्कि आईपीएल में विकेटकीपर की जिम्मेदारी को संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केएल राहुल
टीम इंडिया के लिए काफी समय से नंबर 4 की गुत्थी उलझी हुई है और इसके लिए दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, अंबाती रायडू, रिषभ पंत आदि को आजमाया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई नाम तय नहीं हुआ है। इस नंबर पर अब केएल राहुल का दावा ज्यादा दमदार बनाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें