फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की टॉप हैचबैक मारुति बलेनो पर है लंबा वेटिंग पीरियड, जानें कब होगी डिलीवरी

Mon, 15 Apr 2019 08:01 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Maruti suzuki baleno-2
ऑटो कंपनियां अप्रैल में भी अपनी कारों पर कई तरह के डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं, जिसमें सेडान कारों से लेकर हैचबैक्स तक शामिल हैं। अगर आप अपनी फेवरेट हैचबैक खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह बेस्ट टाइम है। हम बता रहे हैं सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक्स मारुति बलेनो, ह्यूंदै आई20 और फॉक्सवैगन पोलो पर कितना है वेटिंग पीरियड...
 
विज्ञापन

मारुति सुजुकी बलेनो

2 of 4
Maruti suzuki baleno-1
इस फेहरिस्त मे सबसे पहले बात करते हैं सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक मारुति सुजुकी बलेनो के बारे में। मार्च में यह देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है, जबकि पहला नंबर मारुति स्विफ्ट डिजायर का रहा है। वहीं मारुति अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक पर 10 हजार रुपये तक के बेनिफ्टिस दे रही है। यह ऑफर सभी वैरियंट्स पर मिलेगा। इसमें 5 हजार रुपये कारपोरेट डिस्काउंट के तौर पर दिए जाएंगे। बलेनो को 4 ट्रिम्स और 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर डीजल इंजन में बेचा जाता है। वहीं बलेनो आरएस 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है। वहीं आरएस मॉडल पर भी डिस्काउंट मिल रहा है। हाल ही में बलेनो को Smart Hybrid बैज के साथ स्पॉट किया गया, माना जा रहा है कि जल्द ही बलेनो SHVS टेक्नोलॉजी के साथ लान्च हो सकती है।   

बलेनो के वेटिंग पीरियड की बात करें, तो  बलेनो पर नोएडा में सबसे लंबा वेटिंग पीरियड 8 हफ्ते का है। वहीं दिल्ली में 4 हफ्ते, लखनऊ में 6 हफ्ते, पटना में 1 महीने और गुरुग्राम में 4 हफ्ते का वेटिंग पीरियड है। अच्छी बात यह है कि बंगलुरू, पुणे, चेन्नई और मुंबई में कोई वेटिंग पीरियड नहीं है। मारुति ने हाल ही में बलेनो का फेसलिफ्ट भी लान्च किया था, जिसमें कई नए फीचर शामिल किए गए थे।
 
विज्ञापन

ह्यूंदै एलीट आई20

3 of 4
Hyundai i20 elite

मार्च के आंकड़ों के मुताबिक सातवें नंबर पर मारुति की कारों के बाद ह्यूंदै ने जगह बनाई है। ह्यूंदै आई20 टॉप-10 कारों की सूची में शामिल है और मार्च में 12,172 यूनिट्स बिकी, जबकि पिछले साल मार्च में 13,319 आई20 बिकी थीं। आई20 की सेल में 8.61 प्रतिशत की गिरावट आई है। आई20 की सीधी टक्कर सीधे बलेनो से है।

वहीं ह्यूंदै के वेटिंग पीरियड की बात करें, तो आई20 पर सबसे कम वेटिंग पीरियड है। मुंबई और चेन्नई में सबसे कम वेटिंग पीरियड है। यहां केवल 15 दिन का ही वेटिंग पीरियड है। वहीं दिल्ली, नोएडा बंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, लखनऊ और पटना में भी कोई वेटिंग पीरियड नहीं है। जबकि गुरुग्राम में 2 हफ्ते का वेटिंग पीरियड दिया गया है।

 
विज्ञापन

फॉक्सवैगन पोलो

4 of 4
Volkswagen Polo Highline Plus

फॉक्सवैगन पोलो में टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह पहली सस्ती कार है कि जो 7 स्पीड डुअल क्लच डीएसजी ट्रांसमिशन के साथ आती है। वहीं अब खबरें हैं कि ह्यूंदै वेन्यू भी डुअल क्लच ट्रांसमिशन के साथ लांच होगी। पोलो जीटी में 1.2 लीटर का चार सिलेंडर वाला टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 105 पीएस की पावर और 175 एनएम का टार्क देता है। वहीं इसका माइलेज 17.21 किमी प्रति लीटर है।

पोलो के वेटिंग पीरियड की बात करें, तो पोलो पर सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड एक महीने का है। दिल्ली में पोलो की वेटिंग 15 दिन, नोएडा में 15 दिन के साथ लखनऊ और पटना में भी वेटिंग पीरियड 15 दिन का है। गुरुग्राम, जयपुर अहमदाबाद, कोलकाता और इंदौर में हैचबैक पोलो पर कोई वेटिंग पीरियड नहीं है। 

नोट: ध्यान रखें कि वेटिंग पीरियड अलग-अलग वैरियंट्स और रंग पर है। पॉपुलर वैरियंट्स पर वेटिंग पीरियड ज्यादा हो सकता है। इसके लिए अपने नजदीकी डीलर से संपर्क कर सकते हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें