फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup Flashback: 23 साल पहले का वो दिन, जब इतिहास में पहली बार मेजबान बने थे विश्व विजेता

Mon, 06 May 2019 09:40 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • छठा विश्व कप: 1996, 14 फरवरी से 17 मार्च (भारत/पाकिस्तान/श्रीलंका)
  • 12 टीमों (ऑस्ट्रेलिया, भारत, वेस्ट इंडीज, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका, जिंबाब्वे, दक्षिण अफ्रीका, केन्या, नीदरलैंड, यूएई ) ने लिया था भाग
  • 37 मैच खेले गए थे 32 दिन तक, तीन देशों के 26 स्टेडियमों में
  • 15 विकेट सर्वाधिक भारत के अनिल कुंबले ने सात मैचों में चटाकए थे 
  • 523 रन सर्वाधिक भारत के सचिन तेंदुलकर ने सात मैचों में बनाए थे
विज्ञापन
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान ने संयुक्त रूप से टूर्नामेंट की मेजाबानी की। अर्जुन रणतुंगा की अगुआई वाली श्रीलंकाई टीम फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से मात देकर चैंपियन बनी। यह पहला मौका था जब कोई मेजबान देश विजेता बना।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए सात विकेट पर 241 रन बनाए। श्रीलंका ने 46.2 ओवर में तीन विकेट पर 245रन बनाकर खिताब जीत लिया। पिछले पांच विश्व कप में सिर्फ चार मैच जीतने वाली श्रीलंकाई टीम अंत तक अजेय रही। श्रीलंका विश्व विजेता बनने वाला पांचवां देश बना।

ऑस्ट्रेलिया व जिंबाब्वे नहीं गए श्रीलंका


टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही विवाद शुरू हो गया था। ऑस्ट्रेलिया और जिंबाब्वे ने लिट्टे की आतंकी गतिविधियों के चलते श्रीलंका जाने से मना कर दिया। आईसीसी ने श्रीलंका को दोनों मैचों में पूरे अंक दिए।
 

ईडन में प्रशंसकों का उत्पात

श्रीलंका और भारत के बीच सेमीफाइनल के दौरान कोलकाता के ईडन गॉर्डन में दर्शकों ने खूब उत्पात मचाया। पुलिस को स्टेडियम में आना पड़ा पर हालात पर काबू नहीं पाया जा सका। नतीजा मैच पूरा नहीं हुआ और श्रीलंका को विजेता घोषित कर दिया गया।

13 मार्च का यह दिन क्रिकेट का काला अध्याय बन गया। श्रीलंका ने पहले खेलते हुए आठ विकेट पर 251 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 34.1 ओवर में 120 रन पर ही आठ विकेट गंवा दिए थे उसकी हार तय थी। इससे नाराज दर्शकों ने मैदान में बोतलें और फलों के छिलके फेंकने शुरू कर दिए। इससे खेल रोक दिया गया।
विज्ञापन

भारत का प्रदर्शन 

पहले मैच में केन्या को सात विकेट से रौंदा
दूसरे मैच में वेस्ट इंडीज को पांच विकेट से धोया
तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 16 रन से हराया 
चौथे मैच में श्रीलंका ने छह विकेट से रौंदा 
जिम्बॉब्वे को 40 रन से दी शिकस्त  
क्वार्टर फाइनल में पाक को 39 रन से हराया
श्रीलंका विजेता घोषित
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें