03 : टीमों में भारतीय क्रिकेटरों के साथ-साथ इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, वेस्ट इंडीज, श्रीलंका और बांग्लादेश की महिला क्रिकेटर शामिल
06 : मई से 11 मई तक तीन टीमों के बीच चार मैच खेल जाऐंगे। सभी मैच जयपुर के सवाई मान सिह स्टेडियम में होंगे।
इंडियन प्रीमियर लीग के ग्रुप चरण के बाद सोमवार से बीसीसीआई की महिला टी-20 चैलेंज सीरीज शुरू हो रही है। तीन टीमों वेलोसिटी, सुपरनोवा और ट्रैबलेजर्स के बीच चार मैच खेले जाएंगे। सुपरनोवा की कमान हरमनप्रीत कौर, ट्रैबलेजर्स की कमान स्मृति मंधाना के हाथों में हैं जबकि वेलोसिटी का नेतृत्व अनुभवी मिताली राज कर रही हैं।
विज्ञापन
तीनों टीमों में कई विदेशी स्टार खिलाड़ी भी होंगी जिसमें इंग्लैंड की नताली स्किवर, न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन, वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग, एलिसी पैरी और एलिसा हीली को भी हिस्सा लेना था लेकिन उन्हें अपने बोर्ड से अनुमति नहीं मिली।
छह मई को पहला मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम में सुपरनोवा और ट्रैबलेजर्स के बीच होगा। पिछले साल भी आईपीएल फाइनल से पहले एक प्रदर्शनी मैच हरमनजीत और स्मृति मंधाना की टीमों के बीच खेला गया था जिसका निर्णय मैच की अंतिम गेंद पर हुआ था।
विज्ञापन
कार्यक्रम इस प्रकार हैः
06 मई : सुपरनोवा बनाम ट्रैबलजर्स : शाम : 7.30 बजे से
08 मई : ट्रैबलजर्स बनाम वेलोसिटी : दोपहर 3.30 बजे से
09 मई : सुपरनोवा बनाम वेलोसिटी : शाम : 7.30 बजे से
11 मई : फाइनल (शीर्ष दो टीमों के बीच) : शाम : 7.30 बजे से
वेलोसिटी के कप्तान मिताली राज ने कहा, 'पिछली बार तो एक ही मैच हुआ। अब एक कदम आगे बढ़ाया गया है। खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मैच देखने आएं। बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी भी संपूर्ण लीग कराने को प्रोत्साहित हो।'