फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 1992: पहला मैच 10 विकेट से हार गया था पाकिस्तान, फिर इमरान के लड़ाके ऐसे बने विश्व विजेता

Sun, 05 May 2019 09:13 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,
विज्ञापन
1 of 8
विश्व कप 1992
विश्व कप 1992 में कुल 9 टीमों ने हिस्सा लिया था। यह विश्व कप ऑस्ट्रलिया और न्यूजीलैंड में आयोजित किया गया। भले ही पाकिस्तान टीम भारत को नहीं हरा पाई, लेकिन वर्ल्ड कप अपने नाम जरूर किया। फाइनल में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 22 रनों से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया था। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का यह पहला वर्ल्ड कप था।
 
विज्ञापन

2 of 8
world cup 1992
1992 का विश्व कप पहली बर डे-नाइट प्रारूप में खेला गया था। पहली बार रंग-बिरंगी जर्सी भी इसी विश्व कप में पहनी गई थी। इसके अलावा इसी विश्व कप में फील्डिंग रिस्ट्रिक्शन का प्रयोग भी पहली बार किया गया। रंगभेद की नीति के कारण लगी पाबंदी हटने के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका की टीम ने इस विश्व कप में हिस्सा लिया। इसमें राउंड-रॉबिन के आधार पर 36 मैच खेले गए और चार शीर्ष टीमों को सेमीफाइनल में प्रवेश मिला।
विज्ञापन

3 of 8
pakistan 1992
इस विश्व कप में डिफेंडिंग चैंपियन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया पर दबाव कुछ ज्यादा ही था और उसे इसका नुकसान ही हुआ। ऑस्ट्रेलिया की टीम अपना पहला मैच ही हार गई। ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड दोनों से मात खानी पड़ी। पाकिस्तान ने विश्व कप में अपनी शुरुआत काफी खराब की। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला मैच वे 10 विकेट से हार गए।

4 of 8
pak vs eng
अगले मैच में इंग्लैंड ने उन्हें सिर्फ 74 रन पर आउट कर दिया। लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द हो गया और पाकिस्तान को एक अंक भी मिल गया जो बाद में उसके लिए काफी अहम साबित हुआ। इसी एक अंक के अंतर के कारण ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई और पाकिस्तान को मौका मिला सेमीफाइनल में जगह बनाने का।
विज्ञापन

5 of 8
javed miandad
सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का मुकाबला पाकिस्तान से हुआ तो दक्षिण अफ्रीका की टीम इंग्लैंड से भिड़ी। पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को जीत के लिए 263 रनों का लक्ष्य मिला जिसे उन्होंने पूरा कर लिया और पहली बार फाइनल में जगह बनाई। इंजमाम ने 60 रन बनाए तो मियांदाद ने 57 रन।
विज्ञापन

6 of 8
eng vs rsa
दूसरे सेमीफाइनल में बारिश के कारण द. अफ्रीका की जीतने की उम्मीदों पर पानी फिर गया।  बारिश के कारण लक्ष्य फिर से निर्धारित करने के नए नियम की गाज दक्षिण अफ्रीका पर गिरी। एक समय दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 13 गेंद पर 22 रन चाहिए थे। लेकिन बारिश के बाद दक्षिण अफ्रीका को एक गेंद पर 21 रन बनाने का लक्ष्य दिया गया। इस तरह 20 रन से हारकर दक्षिण अफ्रीका की उसके पहले विश्व कप से दुर्भाग्यपूर्ण विदाई हुई।
विज्ञापन

7 of 8
javed miandad
फाइनल मैच में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुकाबला हुआ। पाक टीम आक्रमक मूड में थी। डेरेक प्रिंगल ने 22 रन पर तीन विकेट लिए और पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों को चलता कर दिया। लेकिन उसके बाद इमरान खान (72) और जावेद मियांदाद (58) ने पाकिस्तानी पारी संभाली। इंजमाम ने भी 42 रन बनाए और वसीम अकरम ने फटाफट 33 रन। पाकिस्तान ने 50 ओवर में छह विकेट पर 249 रन बनाए।
विज्ञापन

8 of 8
इमरान खान
इसके जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब हुई। उसके चार विकेट सिर्फ 69 रन पर गिर गए। लेकिन नील फेयरब्रदर और एलेन लैम्ब ने पारी संभाली। लेकिन लैंब और क्रिस लुईस को लगातार गेंदों पर चलता कर अकरम ने पाकिस्तान की जीत पक्की कर दी। पाकिस्तान ने 22 रन से जीत हासिल की और पहली बार विश्व कप का खिताब जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें