फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: गेंद लगने के बाद भी आखिर क्यों नहीं गिर रहीं गिल्लियां?

Tue, 11 Jun 2019 05:54 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
विश्व कप 2019 - फोटो : social Media
ऑस्ट्रेलियाई पारी का दूसरा ओवर, गेंद भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के हाथ में। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के बल्ले से लगकर गेंद स्टंप्स को छू गई और बुमराह खुशी में उछल ही पड़े थे कि यह क्या! कम्बख्त गिल्लियां फिर से नहीं गिरीं। नहीं गिरीं जी फिर से नहीं गिरीं।

विश्व कप 2019 में अब विकेटों की गिल्लियां ही चर्चा के केंद्र में आ गई हैं। गिल्लियां गिरे बिना बल्लेबाज को आउट नहीं माना जा सकता, भले ही गेंद चाहे विकेटों से कुश्ती लड़कर आई हो। इस विश्व कप में पांच बार ऐसा हो चुका है, जब गेंद विकेटों पर छुई या लगी लेकिन गिल्लियां नहीं गिरीं। आइए नजर डालते हैं इस विश्वकप में कब-कब नहीं गिरीं गिल्लियां?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social Media
ऐसा क्यों हो रहा है?

इसकी वजह है इस विश्वकप में खास तौर पर इस्तेमाल की जा रही जिंग गिल्लियां जिसके भीतर फ्लैशिंग लाइट्स हैं। कहा जा रहा है कि इस वजह से इनका वजन अधिक है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने इस बारे में कहा था, 'मुझे लगता है कि नए लाइट वाले स्टम्प्स के साथ गिल्लियां कुछ भारी हो गई हैं। इसलिए उन्हें गिराने में कुछ ज्यादा ही ताकत की जरूरत पड़ती है।'

कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि स्टम्प्स के शीर्ष पर जिन गड्ढों में गिल्लियां फंसी रहती हैं, वे गड्ढे इस बार कुछ अधिक गहरे बना दिए गए हैं। इसलिए गेंद की तेज चोट के बाद भी वो उनमें फंसी रह जाती हैं।

हालांकि आईसीसी इन गिल्लियों को समस्या नहीं मान रहा। उसका कहना है कि इनका वजन सामान्य गिल्लियों और तेज हवा वाले दिनों के लिए रखी जाने वाली वजनदार गिल्लियों के बीच का है। लेकिन चूंकि इस विश्वकप के 14 मुकाबलों में पांच बार गिल्लियां गिरने से इनकार कर चुकी हैं, इसलिए सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social Media
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ़्रीका- दक्षिण अफ्रीकी पारी का 11वां ओवर लेग स्पिनर आदिल रशीद ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को गेंद फेंकी, क्या हुआ कुछ समझ नहीं आया, लेग स्टंप के पीछे गिरी गेंद को डिकॉक ने रिवर्स स्वीप करने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले से लगकर ऑफ स्टम्प से लगी और फिर पीछे चली गई। इंग्लैंड को लगा कि उन्होंने डिकॉक को बोल्ड मार दिया है, लेकिन गिल्लियां नहीं गिरी थीं। इसलिए डिकॉक को मिला चौका।

4 of 7
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका - फोटो : social Media
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका

श्रीलंकाई पारी का छठा ओवर तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट श्रीलंकाई बल्लेबाज करुणारत्ने को गेंद फेंक रहे थे, करुणारत्ने ने गेंद के कोण से उलट कट करने की कोशिश की, गेंद अंदरूनी किनारा लेकर स्टम्प का स्पर्श लेते हुए निकल गई, रिप्ले में दिखा कि गिल्लियां सुस्ती में जरा सा हिलीं, फिर वापस अपनी जगह पर सेटल हो गईं।

 
विज्ञापन

5 of 7
वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social Media
 ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज
a
वेस्टइंडीज की पारी का तीसरा ओवर मिचेल स्टार्क ने क्रिस गेल के खिलाफ विकेटकीपर के हाथों लपके जाने की अपील की, अंपायर ने जरूर कुछ सुना था, उन्होंने आउट दे दिया। लेकिन गेल ने तुरंत डीआरएस का इस्तेमाल कर फैसले को चुनौती दी। रिव्यू से पता चला कि गेंद गेल का बल्ला नहीं, ऑफ स्टम्प को छूकर गई थी। गेल मुस्कुराए और एरोन फिंच को सिर पर हाथ रखे देखा गया।
विज्ञापन

6 of 7
बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश

बांग्लादेशी पारी का 46वां ओवर इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने छोटी गेंद फेंकी, सैफुद्दीन शॉट लगाने की कोशिश में अक्रॉस द लाइन चले गए, गेंद उनके शरीर से टकराई और स्टम्प से टकराकर लौट आई, लेकिन गिल्लियां नहीं गिरीं। 22 साल का यह नौजवान ऑलराउंडर भी भाग्यशाली निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social Media
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलियाई पारी का दूसरा ओवर स्ट्राइक पर डेविड वॉर्नर थे। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर्याप्त तेजी से स्टम्प पर लगी लेकिन गिल्लियों का एक बार फिर अपनी जड़ों से हिलने से इनकार। गुड लेंग्थ से कुछ छोटी गेंद थी, वॉर्नर ने रक्षात्मक तरीके से रोकने की कोशिश की थी, लेकिन अंदरूनी किनारा लगा और गेंद लेग स्टम्प पर जा लगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें