फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को 'विराट' बधाई, World Cup से पहले लंदन में लगा मोम का पुतला

Thu, 30 May 2019 01:05 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली का मोम का पुतला - फोटो : social Media
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली के मोम के पुतले का अनावरण क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर बुधवार को किया गया। क्रिकेट विश्व कप 2019 को देखते हुए विराट के पुतले को मैडम तुसाद म्यूजियम में 15 जुलाई तक प्रदर्शित भी किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली का मोम का पुतला - फोटो : social Media
लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम के महाप्रबंधक स्टीव डेविस ने कहा कि अगले कुछ सप्ताह तक पूरा देश क्रिकेट के रंग में रंगा रहेगा। उन्होंने कहा कि लॉर्ड्स की मदद से विराट के मोम के नए पुतले के अनावरण का इससे बढ़िया मौका नहीं मिल सकता था। हम उम्मीद करते हैं कि क्रिकेट फैंस अपने हीरोज को न केवल पिच पर खेलते हुए देखेंगे बल्कि हमारे म्यूजियम में उनके साथ क्रीज भी संभालेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली का मोम का पुतला - फोटो : social Media
विराट का यह स्टैच्यू भारतीय क्रिकेट टीम की आधिकारिक किट में है। दस्ताने और जूते विराट ने खुद दिए थे। गुरुवार से इस म्यूजियम में उसेन बोल्ट, मो. फराह और सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ियों के साथ विराट का पुतला भी नजर आएगा।

4 of 5
विराट कोहली का मोम का पुतला - फोटो : social Media
विराट की अगुआई में भारतीय टीम को मेजबान इंग्लैंड के साथ वर्ल्ड कप में खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली में विराट कोहली का मोम का पुतला
भारत के लिए अभ्यास मैचों में एक हार और एक जीत दर्ज की है। टीम इंडिया को पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली थी, जबकि दूसरे मैच में भारत ने बांग्लादेश को 95 रनों से हराया। विराट की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में होती है और टीम की उम्मीदें काफी हद तक उन पर निर्भर करेगी।

मालूम हो कि इससे पहले टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर और कप्तान विराट कोहली का वैक्स स्टैच्यू आपको दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें