फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारंगी जर्सी में कैसी लग रही है टीम इंडिया, किस खिलाड़ी पर खिल रहा नया रंग?

Sun, 30 Jun 2019 11:16 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली, ऑरेंज जर्सी में - फोटो : social Media
मैन इन ब्लू अब नए कलेवर के साथ मैन इन ऑरेंज बनकर मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को एजबेस्टन के मैदान पर उतरेंगे। लंबे समय से टीम इंडिया की दूसरी जर्सी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, कई तरह के डिजाइन में जर्सी की तस्वीरें भी सामने आईं थी, लेकिन अब टीम इंडिया की ऑफिशियल किट स्पॉन्सर नाइकी ने नई जर्सी लॉन्च कर दी। टीम इंडिया की नीली जर्सी में दिखने वाले खिलाड़ी अब नारंगी रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। आइए दिखाते हैं धोनी, कोहली और बाकी के खिलाड़ी ऑरेंज जर्सी में किस अंदाज में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
विराट कोहली-एम एस धोनी - फोटो : social Media
कप्तान विराट कोहली और विकेटकीफर एम एस धोनी एक साथ ऑरेंज जर्सी में फोटो शूट करवाते हुए। नई जर्सी का ज्यादातर हिस्सा ऑरेंज (नारंगी) रंग का है। पीछे का हिस्सा तो पूरा इसी रंग में रंगा है, आगे का हिस्सा और कॉलर गहरे नीले रंग का है। इस जर्सी में जो नीला रंग इस्तेमाल किया गया है।



 
विज्ञापन

3 of 7
एम एस धोनी-विजय शंकर-मोहम्मद शमी - फोटो : social Media
जर्सी की बाहें भी नारंगी रंग की है और इस पर टीम इंडिया भी नारंगी रंग से ही लिखा गया है। ये जर्सी नियमित जर्सी की तुलना में काफी हल्की बताई जा रही है।

4 of 7
युजवेंद्र चहल - फोटो : social Media
नाइकी ने इस जर्सी को लांच करते हुए कहा कि भारतीय टीम की अवे किट नई पीढ़ी के हार नहीं मानने के जज्बे से प्रेरित है। हाल ही में टीम इंडिया की नई जर्सी लांच की गई थी और ये नई जर्सी भी उसी तरह से आधुनिक जरूरतों को पूरा करती है। नई जर्सी में भी ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिससे खिलाड़ियों को कम पसीना आए।
विज्ञापन

5 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : social Media
भारत और इंग्लैंड रविवार 30 जून को बर्मिंघम में आमने-सामने होंगे। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम अपनी नियमित नीली जर्सी में नहीं दिखेगी। इंग्लैंड और भारत, दोनों ही वन-डे में नीले रंग की जर्सी पहनते हैं। इस लिहाज से भारतीय टीम को 30 जून वाले मैच के लिए दूसरी जर्सी पहनकर उतरना होगा। 
विज्ञापन

6 of 7
जसप्रीत बुमराह-केदार जाधव-कुलदीप यादव - फोटो : social Media
इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया कौन सी जर्सी पहनेगी इसे लेकर राजनीतिक दलों की तरफ से भी काफी कुछ कहा जा रहा था। कई दलों की तरफ से तिरंगे के अपमान की भी बात कही गई थी। कांग्रेस और सपा ने तो इसे खेल का भगवाकरण बता दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऋषभ पंत-विराट कोहली-रोहित शर्मा - फोटो : social Media
आईसीसी के नए नियमों के मुताबिक, किसी भी ऐसे मैच में, जिसका प्रसारण टीवी पर होता है, दोनों टीमें एक ही रंग की जर्सी पहनकर नहीं उतर सकती हैं। यह नियम फुटबॉल के 'होम और अवे' मुकाबलों में पहनी जाने वाली जर्सी की तर्ज पर बनाया गया है। दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान समेत कई देश अपनी नई रंग की जर्सी में नजर आ चुके हैं। रविवार को टीम इंडिया की बारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें