फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: महज 37 रन से चूके कोहली, वरना टूट जाता सचिन-लारा का विश्व रिकॉर्ड

Sat, 22 Jun 2019 05:53 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया के कप्तान और रन मशीन विराट कोहली महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए। यदि कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ रविवार को हुए मैच में 37 रन और जोड़ लेते तो वह अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे तेज 415 पारियों में 20 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाते।

सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा दोनों ने 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने के लिए 453 पारियां खेली थीं। कोहली ने अबतक  415 पारियां खेली हैं - टेस्ट में 131, वनडे में 222 और टी-20 में 62 पारियां शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : social Media
इस मैच से पहले विराट को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 104 रन की दरकार थी। मगर साउथैम्पटन में शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में विराट 63 गेंदों में 67 रन बनाकर आउट हुए। 30.3 ओवर में टीम का स्कोर जब 135 रन था तब विराट मोहम्मद नबी ऑफ ब्रेक गेंद को कट करने के प्रयास में रहमत शाह द्वारा लपके गए।

अगर विराट 37 रन और बना लेते तो वह 20 हजार रन बनाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन जाते। विराट कोहली के नाम वनडे में 11087, टेस्ट में 6613 और टी20 में 2263 रन हैं, हालांकि, सबसे तेज 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड अकेले तेंदुलकर का नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
Sachin Tendulkar- Brian Lara - फोटो : social Media
तेंदुलकर और ब्रायन लारा दोनों ने 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने के लिए 453 पारियां ली थीं।  दूसरी ओर कोहली ने अब तक केवल 415 पारियां खेली हैं - टेस्ट में 131, वनडे में 222 और टी20 में 62। हालांकि कोहली के पास सचिन के रिकॉर्ड  को तोड़ने के लिए अभी भी मौका है। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ इस रिकॉर्ड को अपने नाम  कर सकते हैं।

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : social Media
पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कोहली ने तेंदुलकर के 11 हजार रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, सचिन ने ये कीर्तिमान 276 वनडे पारियों में बनाया था, जबकि कोहली ने 222 वनडे पारियों में 11 हजार रन के पहाड़ जैसे रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 468 पारियां खेली हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली-राहुल द्रविड़ - फोटो : social Media
विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 104 रन बनाते ही, सचिन तेंदुलकर (34,357 रन) और राहुल द्रविड़ (24,208 रन) के बाद 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें