फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: बिना आउट हुए ही चलते बने कोहली, ड्रेसिंग रूम में जाकर निकाली भड़ास

Mon, 17 Jun 2019 07:30 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : social Media
भारत-पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर वह अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला, जिसे देख हर भारतीय फैन ने अपना माथा पीट लिया। दरअसल टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पाकिस्तान को अपना विकेट खैरात में देकर चले गए और बाद में जब उन्हें जब अपनी गलती का एहसास हुआ तो वह भी निराश और नाराज नजर आए।
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : social Media
दरअसल, भारतीय पारी के दौरान जब आखिरी 20 गेंदे शेष थी तब बारिश के चलते मैच रोकना पड़ा। दोबारा मैच शुरू होते ही पारी का 48वां ओवर में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर लेकर आए। सामने उनके चिर प्रतिद्वंदी कोहली क्रीज पर मौजूद थे। इस दौरान विराट से इतनी बड़ी गलती हो गई, जिसका अंदाजा उनको भी नहीं था।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : social Media
48वें ओवर की चौथी गेंद पर आमिर ने क्रीज पर सामने खड़े कोहली को तेजी से सीटी बजाती हुई बाउंसर मारी, जिस पर कोहली ने पूल शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन वह चुक गए और गेंद विकेटकीपर सरफराज अहमद के दस्तानों में चली गई। आमिर ने जोरदार अपील की इससे पहले कि अंपायर अपनी उंगली उठाते विराट पवेलियन की ओर निकल गए।

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : social Media
विराट के पवेलियन जाने के बाद रिप्ले दिखाया गया। जहां साफ नजर आ रहा था कि गेंद का विराट के बल्ले के किसी भी भाग से कोई संपर्क नहीं था। विराट आमिर की अपील के उत्साह में खुद ही पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : social Media
बाद में जब उन्होंने ड्रेसिंग रूम से ये रिप्ले देखा तो, वो बेहद ही गुस्साए हुए नजर आए और जमकर अपनी भड़ास निकाली। विराट के इस गलत निर्णय का परिणाम यह हुआ की भारत अपने स्कोर से करीब दस रन पीछे रह गया। कोहली ने 77 रन की शानदार पारी खेली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें