रोहित शर्मा-केएल राहुल
- फोटो : social Media
इस मैच से पहले पाकिस्तान के खिलाफ पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड सचिन और सिद्धू के नाम था। दोनों ने 1996 के विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ पारी की शुरुआत करते हुए 90 रन बनाए थे। अब सबसे बड़ी ओपनिंग जोड़ी का रिकॉर्ड रोहित-राहुल के नाम हो गया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 136 रन जोड़े। रोहित 113 गेंदों में 140 रन बानकर पवेलियन लौटें, जबकि राहुल ने 57 रन की सधी हुई पारी खेलकर आउट हुए