एम एस धोनी
- फोटो : social Media
अफगानिस्तान के खिलाफ धोनी की खेली गई धीमी पारी को लेकर सचिन तेंदुलकर समेत कई लोगों ने आलोचना की थी, लेकिन विंडीज के खिलाफ मैच में धोनी लड़खड़ाई पारी को बेहतरीन तरीके से संभालकर टीम को एक मजूत स्कोर तक ले गए। अफगानिस्तान के खिलाफ धोनी राशिद खान की गेंद पर स्टंप आउट हो गए थे, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी ओवर में 16 रन बटोर कर धोनी ने सब बराबर कर दिया।