फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप में भारत-पकिस्तान मैच को लेकर गजब की दीवानगी, चौगुना बढ़े टिकटों के दाम

Mon, 03 Jun 2019 12:53 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
india vs pakistan
विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले के टिकटों के दाम में जबरदस्त उछाल आया है। भारत और पाकिस्तान के मैच का जुनून दर्शकों पर इस कदर सिर चढ़ कर बोल रहा कि वो स्टेडियम में मैच देखने के लिए कोई भी कीमत देने को तैयार हैं।

2007 वर्ल्ड कप में हार के बाद संन्यास लेना चाहते थे सचिन तेंदुलकर, इस दिग्गज के कहने पर बदला फैसला
 
विज्ञापन

2 of 5
India vs Pakistan - फोटो : social Media
आईसीसी और मैचों के टिकट बेचने वाली उसकी पार्टनर वेबसाइट टिकट मास्टर भारत-पाक मैच की 20 हजार 668 रुपए की कीमत वाली टिकट, अब 87 हजार 510 रुपए में दर्शकों को बेच रही है। 

विराट कोहली ने बयां किया दर्द, कहा 'टीम में मेरी बात को कोई गंभीरता से नहीं लेता'
विज्ञापन

3 of 5
India vs Pakistan - फोटो : social Media
आईसीसी को पहले से ही मालूम था कि भारत पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच, उसकी कमाई के लिए सुनहरा मौका होगा, इसलिए उसने प्लेटिनम और ब्रांज कैटेगरी की टिकटों के दाम जबरदस्त तरीके से बढ़ा दिए हैं। इस मैच का जुनून क्रिकेट फैंस पर इस कदर चढ़ गया है कि वो हर हाल में इस मैच को स्टेडियम में बैठकर देखना चाहते हैं।

इन पांच खिलाड़ियों के बूते बांग्लादेश ने रचा इतिहास, दर्ज की दक्षिण अफ्रीका पर यादगार जीत
 

4 of 5
भारत बनाम पाकिस्तान
भारत-पाक मैच के टिकट का रेट मेजबान इंग्लैंड के मैचों के टिकट से भी अधिक है। बावजूद इसके आलम यह है कि भारत के सभी मैचों की लगभग सारी टिकटें बिक चुकी हैं। सबसे अधिक टिकटों के लिए मारा-मारी भारत और पाकिस्तान के बीच 16 जून को खेले जाने वाले मैच को लेकर है।

World Cup 2019: बांग्लादेश-दक्षिण अफ्रीका मैच में बने 8 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, शाकिब ने बनाया कीर्तिमान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लॉर्डस क्रिकेट ग्राउंड - फोटो : icc
लंदन के लॉर्डस मैदान पर खेले जाने वाले विश्व कप फाइनल के मैच के टिकटों की कीमतें भी गजब तरीके से बढ़ी हैं। करीब 17 हजार रुपए वाले टिकट की कीमत अब बढ़कर 1.5 लाख तक पहुंच गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें