फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली ने बयां किया दर्द, कहा 'टीम में मेरी बात को कोई गंभीरता से नहीं लेता'

Mon, 03 Jun 2019 12:16 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
virat kohli
अपनी बल्लेबाजी से कई रिकार्ड तोड़ने वाले विराट कोहली के नाम पर आठ से अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट दर्ज होते अगर उनकी टीम के साथी उनकी मध्यम गति की गेंदों पर उतना भरोसा करते जितना वह स्वयं करते हैं।

कोहली ने मजाकिया लहजे में बताया कि आखिर क्यों उन्होंने दिसंबर 2017 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी नहीं की।
 
विज्ञापन

2 of 7
विराट कोहली - फोटो : social media
विश्व कप के मेजबान प्रसारणकर्ता को दिए साक्षात्कार में भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘श्रीलंका (2017 में) में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दौरान हम लगभग सारे मैच जीत रहे थे, मैंने महेंद्र सिंह धोनी से पूछा कि क्या मैं गेंदबाजी कर सकता हूं। जैसे ही मैं गेंदबाजी के लिए तैयार हुआ बुमराह (जसप्रीत) बाउंड्री से चिल्लाया और कहा ‘कोई मजाक नहीं, यह अंतरराष्ट्रीय मैच है’।’’ 
 
विज्ञापन

3 of 7
विराट गेंदबाजी - फोटो : social media
उन्होंने कहा, ‘‘टीम में किसी को भी मेरी गेंदबाजी पर उतना भरोसा नहीं है जितना मुझे है। इसके बाद मेरी पीठ में तकलीफ हो गई और इसके बाद मैंने कभी गेंदबाजी नहीं की।’’ 

4 of 7
विराट गेंदबाजी - फोटो : social media
कोहली अब भी नेट पर गेंदबाजी करते हैं और इस हफ्ते यहां अभ्यास सत्र के दौरान भी उन्होंने गेंदबाजी की।

देखें वीडियो:

 
विज्ञापन

5 of 7
विराट कोहली - फोटो : social media
कोहली ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चार जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी इतने ही विकेट चटकाए हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 163 गेंद फेंकी लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

6 of 7
virat kohli
इस स्टार बल्लेबाज ने एक ऐसी घटना का जिक्र किया जिससे पता चलता है कि उन्होंने हमेशा अपनी गेंदबाजी को गंभीरता से लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विराट कोहली और जेम्स एंडरसन
कोहली ने कहा, ‘‘जब मैं अकादमी (दिल्ली में) में था तो मैं जेम्स एंडरसन के एक्शन से गेंदबाजी करने का प्रयास करता था। बाद में जब मुझे उसके साथ खेलने का मौका मिला तो मैंने उसे यह बात बताई। हम दोनों इस पर काफी हंसे।’’ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें