फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup के लिए जी-जान लगा देगी दक्षिण अफ्रीका, ये 5 जांबाज मिटाएंगे चोकर का 'कलंक'

Fri, 17 May 2019 02:46 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
दक्षिण अफ्रीका
'तलब है दीदार तो नजरें बनाए रख, पर्दा हो या किस्मत सरकता जरूर है'...यह शेर इस बार के विश्व कप में शायद दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए फिट बैठे तो कोई हर्ज नहीं। पहले खिताब की तलाश में दक्षिण अफ्रीकी टीम विश्व कप में विजेता बनने को बेकरार है।

वैसे तो विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को मजबूत टीमों में से एक माना जाता है, लेकिन इंग्लैंड की तरह इसे भी विश्व कप में निराशा हाथ लगी है। 1992 में पहला विश्व कप खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को पहली बार में ही चोकर का तमगा मिल गया और वो तमगा आज भी उसके किस्मत से चिपका हुआ है।

क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली इस टीम को विश्व कप में कमतर आंकने की गलती तो शायद कोई भी टीम नहीं करेगी, लेकिन एबी डीविलियर्स के संन्यास के बाद कप्तान फाफ डू प्सेसिस के सामने प्रोटियाज टीम को पहला विश्व कप दिलाने की मुश्किल चुनौती होगी। 
विज्ञापन

2 of 8
भारत बनाम द. अफ्रीका - फोटो : file photo
बता दें कि 30 मई से शुरू होने जा रहे 12वें आईसीसी क्रिकेट विश्व कप की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। दुनिया भर के क्रिकेटप्रेमी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लंदन के द ओवल ग्राउंड में 30 मई को उद्घाटन मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। सबसे खास बात यह है कि विश्व कप में दो बार की चैंपियन टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साउथम्प्टन के रोज बाउल ग्राउंड में करेगी। ऐसे में आइए जानते हैं वो 5 खिलाड़ी, जिनके सहारे दक्षिण अफ्रीका चोकर का दाग हटाने उतरेगीः

 
 
विज्ञापन

3 of 8
हाशिम अमला - फोटो : file photo
हाशिम अमला

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज बड़े खिलाड़ी हैं। उनके नाम 174 वनडे में 7910 रन भी दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने 27 शतक और 37 अर्धशतक लगाए हैं। उनपर जिम्मेदारी होगी कि वह टीम को मजबूत शुरुआत दिलाए।
 

4 of 8
क्विंटन डी कॉक - फोटो : file photo
क्विंटन डिकॉक

IPL में मुंबई की तरफ से सलामी बल्लेबाजी कर चुके डिकॉक इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। दक्षिण अफ्रीका को तेज शुरुआत दिलाने में वह अहम भूमिका निभा सकते हैं। आइपीएल में वह सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर रहे। उन्होंने 16 मैचों में 529 रन बनाए। डिकॉक ने 106 वनडे में 45.56 के औसत से 4602 रन बनाए हैं, जिसमें 14 शतक 21 अर्धशतक शामिल हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 8
फाफ डु प्लेसी - फोटो : file photo
फाफ डुप्लेसिस (कप्तान)

विश्व कप के 11 सीजन हो चुके हैं, लेकिन प्रोटियाज टीम एक बार भी रनरअप तक भी नहीं पहुंच पाई है। फाफ की कप्तानी में टीम को इस बार काफी उम्मीदें होंगी। फाफ ने अपनी टीम के लिए 58 टेस्ट, 134 वन-डे और 44 टी-20 मैच खेले हैं। टेस्ट में फाफ के नाम 36.08, जबकि में उन्होंने 5120 रन बनाए हैं।IPL के शुरुआती मुकाबलों में चेन्नई ने फाफ डुप्लेसिस को मौका नहीं दिया। इसके बावजूद वह 12 मैचों में 396 रन बनाए।
विज्ञापन

6 of 8
इमरान ताहिर - फोटो : file photo
इमरान ताहिर 

40 वर्षीय लेग स्पिनर इमरान ताहिर दक्षिण अफ्रीका के सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं। अपने करियर में वह करीब 48 टीमों के लिए खेल चुके हैं। पाकिस्तान से इंग्लैंड और फिर दक्षिण अफ्रीका का सफर तय करने वाले ताहिर ने IPL में 25 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की। इमरान 98 वनडे में 162 विकेट ले चुके हैं।
 
विज्ञापन

7 of 8
Kagiso Rabada - फोटो : file photo
कागिसो रबाडा

लगभग 150 किमी प्रति घंटा से गेंदबाजी करने कागिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका के सबसे धाकड़ गेंदबाज माने जाते हैं। IPL में दिल्ली के लिए 24 विकेट लेकर कागिसो रबाडा ने दिखाया है कि वह किस स्तर के गेंदबाज हैं। हालांकि चोटिल होने के कारण वह बीच IPL में स्वदेश लौट गए थे। दक्षिण अफ्रीका जरूर चाहेगा कि वह विश्व कप से पहले ठीक हो जाएं। उनके नाम 66 वनडे में 106 विकेट दर्ज हैं।
विज्ञापन

8 of 8
south africa team
वर्ष                              मेजबान                         सफर
1992                  ऑस्ट्रेलिया    सेमीफाइनल
 1996                        भारत                       क्वार्टरफाइनल
1999                       इंग्लैंड                    सेमीफाइनल
2003         दक्षिण अफ्रीका   ग्रुप स्तर
2007 वेस्टइंडीज सेमीफाइनल
2011 भारत  क्वार्टरफाइनल
2015 ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें