फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े बदलाव के साथ उतरेगा भारत, बांग्लादेश के खिलाफ ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

Tue, 02 Jul 2019 11:59 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : Amar Ujala
विश्व कप में मेजबान इंग्लैंड से मिली हार की भरपाई करने के इरादे से टीम इंडिया मंगलवार को बांग्लादेश से भिड़ेगी। दूसरी ओर बांग्लादेश के लिए यह मैच करो या मरो का होगा. क्योंकि यदि बांग्लादेश भारत से हार जाता है, तो उसके लिए सेमीफाइनल के दरवाजे बंद हो जाएंगे। टीम इंडिया की कोशिश होगी कि बांग्लादेश को मात देकर वो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करे। टीम इंडिया को अंतिम चार से पहले एक बड़ा झटका लगा है। ऑलाराउंडर विजय शंकर चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में इन 11 खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ मैदान में उतर सकती है।


 
विज्ञापन

2 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : social Media

ओपनर्स

टीम इंडिया की ओपनिंग की जिम्मेदारी बांग्लादेश के खिलाफ भी रोहित शर्मा और केएल राहुल के कंधों पर होगी। इंग्लैंड के खिलाफ राहुल और रोहित की जोड़ी नहीं चल पाई थी। राहुल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे, लेकिन रोहित शर्मा ने शतक जड़ा था। रोहित इस टूर्नामेंट में शानदार लय में नजर आ रहे हैं। रोहित ने अब तक तीन शतक की मदद से 440 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
मिडिल ऑर्डर

नंबर तीन पर कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करेंगे। विराट शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। विराट ने लगातार चार अर्धशतक जड़े हैं। विजय शंकर चोटिल होकर विश्व कप 2019 से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में नंबर चार पर युवा ऋषभ पंत ही खेलते नजर आएंगे। बांग्लादेश के खिलाफ टीम चाहेगी वह तेजी से रन बनाए।

4 of 7
एम एस धोनी - फोटो : social Media

विकेटकीपर

एमएस धोनी के हाथों में एक बार फिर से विकेट के पीछे और मध्यक्रम को संभालने की जिम्मेदारी भी होगी। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में धोनी की धीमी पारी की खूब आलोचना हुुई थी। ऐसे में उनके बल्ले से तेजी से रन निकले ये उनके फैंस भी देखना चाहते हैं।

विज्ञापन

5 of 7
हार्दिक पांड्या - फोटो : social Media

ऑलराउंडर 

यहां टीम मैनेजमेंट कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी। फॉर्म में चल रहे हार्दिक पांड्या की जगह तय है। हार्दिक के साथ बांग्लादेश के खिलाफ टीम में ऑलराउंडर केदार जाधव भी मैदान पर उतर सकते हैं। केदार ने अफगानिस्तान के खिलाफ दबाव में अर्धशतकीय पारी खेली थी।

विज्ञापन

6 of 7
मोहम्मद शमी - फोटो : social Media

गेंदबाजी

गेंदबाजी के क्षेत्र में भुवनेश्वर कुमार यदि वापसी करते हैं, तो बांग्लादेश के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी को बाहर बैठना पड़ सकता हैं। जसप्रीत बुमराह की जगह तय है, शमी और भुवनेश्वर में से कोई एक बुमराह के साथ भारतीय टीम की आक्रमण की कमान संभालेंगे। स्पिन डिपार्टमेंट में टीम युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी के साथ बांग्लादेशी टीम के खिलाफ उतरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : social Media

टीम इंडिया की प्लेइंग XI बांग्लादेश के खिलाफ

रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें