फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: अगर चल जाए ये पांच जांबाज तो बांग्ला टाइगर्स का शिकार तय

Tue, 02 Jul 2019 11:42 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : social media
विश्व कप 2019 का 40वां मुकाबला मंगलवार को भारत और बांग्लादेश के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया की निगाहें बांग्लादेश को मात देकर सेमीफाइनल का टिकट कटाने पर होगी। मौजूदा विश्व कप में टीम इंडिया अपने अजेय अभियान को बरकरार रखी थी, लेकिन गत सोमवार को इंग्लैंड ने टीम इंडिया के विजयी रथ को रोक दिया और भारत को 31 रन से हार का सामना करना पड़ा। 

टीम इंडिया 11 अंकों के साथ अंकतालिका में दूसरे पायदान पर है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे सिर्फ एक अंक की दरकार है। अगर टीम इंडिया मंगलवार को बांग्लादेश को मात दे देती है तो वह 13 अंकों के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। ऐसे में आइए जानते हैं वो पांच खिलाड़ी, जो बांग्लादेश को कर सकते हैं चारों खाने चितः 
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया


विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं। उनके बल्ले से जमकर रन भी निकल रहे हैं, लेकिन अपने अर्धशतक को शतक में तब्दील करने में नाकाम रहे हैं। मौजूदा वह विश्व कप में वह लगातार रिकॉर्ड पांच अर्धशतक लगा चुके हैं। बांग्लादेश के खिलाफ कप्तान विराट कोहली से उम्मीद होगी कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे और शतक जमाएं।
विज्ञापन

3 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : social Media
पिछले दो मैचों में बुरी तरह फ्लॉप होने वाले रोहित शर्मा ने सोमवार को मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ शानदार 102 रन की शतकीय पारी खेली थी। टूर्नामेंट में उन्होंने तीन शतक और एक अर्धशतक लगाए हैं। मगर पारी की शुरुआत करने वाले रोहित अहम मौकों पर अपना विकेट गंवा देते हैं। जब विपक्षी टीम पर दबाव बनना शुरू होता है तो उसी वक्त रोहित गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपना विकेट फेंक आते हैं।

4 of 6
एमएस धोनी स्टंपिंग - फोटो : सोशल मीडिया
एमएस धोनी एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिनका अनुभव टीम को हर वक्त काम आता है। धोनी नंबर चार से लेकर सात तक कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। खासकर ऐसे मौके पर धोनी अपने रंग में नजर आते हैं, जब टीम को रन की दरकार होती है। धोनी एक छोर को संभाल कर मजबूती से टीम को बड़े स्कोर की ओर ले जाते हैं। मगर इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने जरूर 31 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.48 का जरूर रहा मगर अफसोस कि वह टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो पाए। 
विज्ञापन

5 of 6
मोहम्मद शमी - फोटो : social Media
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस वक्त अपने शानदार फॉर्म में हैं। मौजूदा विश्व के तीन मैचों में उन्होंने 13 विकेट चटकाए हैं, जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल हैं। सीम, स्विंग और पेस का अद्भुत मिश्रण करने वाले शमी के खेल में कोई भी कमी दिखती नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jasprit Bumrah - फोटो : social Media
जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की आक्रमण की धुरी हैं। नई गेंद के साथ-साथ वह पुरानी गेंद से भी विकेट लेने में कामयाब दिख रहे हैं। बुमराह डेथ ओवर में विपक्षी बल्लेबाजों पर नकेल कसने में सफल हो रहे हैं। बुमराह की कमजोरी खोजने से नहीं मिल रही, शायद यही कारण है कि कोई भी बल्लेबाज उनके खिलाफ कामयाब नहीं हो पा रहा। बुमराह ने मौजूदा विश्व कप में अभी तक कुल 10 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें