फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान कोहली ने खेला मास्टर स्ट्रोक, बांग्लादेश के खिलाफ भुवी और कार्तिक को मिला मौका

Tue, 02 Jul 2019 03:19 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : Amar Ujala-रोहित झा
बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया एजबेस्टन के मैदान पर दो बड़े बदलाव के साथ उतरी हैं। आज दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला अहम है। भारत आज बांग्लादेश को मात देकर सेमीफाइनल में अपनी सीट कंफर्म करने के इरादे के साथ टीम बदलाव के साथ उतरा है। आइए जानते हैं किन 11 खिलाड़ियों के साथ भारत आज बांग्लादेश के खिलाफ उतरा है और किसे जगह मिली है आज अंतिम 11 में।
विज्ञापन

2 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : social Media

ओपनर्स

टीम इंडिया की ओपनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर से रोहित शर्मा और केएल राहुल के कंधों पर है। टीम को रोहित से आज बड़ी पारी की उम्मीद होगी। इंग्लैंड के खिलाफ राहुल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे, लेकिन रोहित शर्मा ने शतक जड़ा था। रोहित इस टूर्नामेंट में शानदार लय में नजर आ रहे हैं। रोहित ने अब तक तीन शतक की मदद से 440 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

मिडिल ऑर्डर

नंबर तीन पर कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करेंगे। विराट शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। विराट ने लगातार चार अर्धशतक जड़े हैं। इस मैच में विराट को जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेकर टीम के लिए अधिक रन बनाने होंगे। आज दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया है। नंबर चार पर यही अपना खेल दिखाते नजर आएंगे। ऋषभ पंत को एक बार फिर से अंतिम 11 में मौका मिला है। आज के मुकाबले में टीम उनसे उम्मीद करेगी वह तेजी से कुछ रन बटोरे।

4 of 7
एम एस धोनी - फोटो : social Media

विकेटकीपर

एमएस धोनी के हाथों में एक बार फिर से विकेट के पीछे और मध्यक्रम बल्लेबाजी की कमान होगी। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में धोनी की धीमी पारी की खूब आलोचना हुुई थी। ऐसे में उनके बल्ले से तेजी से रन निकले ये उनके फैंस भी देखना चाहते हैं। एक और खास बात यह है कि आज टीम चार विकेटकीपर्स (केएल राहुल, धोनी, कार्तिक और पंत) के साथ टीम में उतरी है।

विज्ञापन

5 of 7
हार्दिक पांड्या - फोटो : social Media

ऑलराउंडर

हार्दिक पांड्या आज फिर गेंद और बल्ले दोनों के साथ मैदान पर कमाल करते नजर आएंगे।

विज्ञापन

6 of 7
Bhuvneshwar Kumar - फोटो : social Media

गेंदबाजी

जसप्रीत बुमराह के साथ मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार की तिकड़ी के साथ टीम इंडिया आज बांग्लादेश के खिलाफ उतरी है। स्पिन डिपार्टमेंट में इस मैच में कुलदीप यादव को जगह नहीं मिली है। स्पिन की कमान युजवेंद्र चहल ही संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया की प्लेइंग XI बांग्लादेश के खिलाफ

रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत,एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें