फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup में धमाल मचाने को तैयार दुनिया की सबसे अमीर टीम, खिलाड़ियों के पास भी बेशुमार अनुभव

Wed, 17 Apr 2019 01:47 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
TEAM INDIA
विश्व कप 2019 के लि भारतीय क्रिकेट की चयन समिति ने 15 सदस्यीय स्क्वाड का एलान कर दिया है। 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप में दुनिया की कई दिग्गज टीमें हिस्सा लेंगी, लेकिन इन सभी में भारतीय क्रिकेट टीम विशेष स्थान रखती है। सूत्रों के मुताबिक इस भारतीय क्रिकेट टीम की कीमत करीब 194 करोड़ रुपए है।
 
विज्ञापन

2 of 5
TEAM INDIA
टीम के भारतीय खिलाड़ियों को बीसीसीआई से मिलने वाले केंद्रीय अनुबंध और आईपीएल नीलामी की कीमत को देखा जाए तो 15 खिलाड़ियों की कुल कीमत 193.7 करोड़ रुपए बैठती है। इनमें ऑलराउंडर विजय शंकर ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास कोई केंद्रीय अनुबंध नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
TEAM INDIA
वहीं, इस टीम के पास अनुभव की भी कोई कमी नहीं है। इस टीम में पांच विशेषज्ञ बल्लेबाज, दो विकेटकीपर-बल्लेबाज, तीन स्पिनर, दो सीम ऑलराउंडर और तीन तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है। जबकि इन 15 खिलाड़ियों को कुल 1573 वनडे मैचों का अनुभव हासिल है।

4 of 5
team india
भारतीय क्रिकेट टीम के इस 15 सदस्यीय स्क्वाड ने 1573 वनडे मैचों की 1213 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 44.60 के औसत से 41700 रन बनाए हैं। इन 15 खलाड़ियों के नाम 92 शतक और 219 अर्धशतक दर्ज हैं। साथ ही रोहित शर्मा (264 रन) के नाम वनडे क्रिकेट की सर्वोच्च पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया
वर्ल्ड कप 2019 के लिए चुनी गई टीम ने 807 कैच पकड़े हैं तो 127 खिलाड़ियों को स्टंम्प आउट भी किया है। टीम इंडिया के इन 15 खिलाड़ियों को 27371 गेंदें डालने का अनुभव है और इस दौरान 203 ओवर मेडन रखते हुए 23036 रन देकर 735 विकेट अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें