फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब होगा Hyundai Venue और Vitara Brezza का जबरदस्त मुकाबला, मारुति लाएगी नया इंजन

Wed, 17 Apr 2019 12:57 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
suzuki vitara brezza - फोटो : सांकेतिक

मारुति सुजुकी ब्रेजा सब-4 मीटर सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। वहीं मारुति इस एसयूवी की हर महीने 14 हजार से ज्यादा यूनिट बेच देती है। वहीं ज्यादातर लोग विटारा ब्रेजा को इसलिए भी पसंद नहीं करते हैं क्योंकि ये केवल डीजल इंजन में ही आती है। वहीं मारुति अब विटारा का पेट्रोल वर्जन भी लॉन्च करने वाली है।

 
विज्ञापन

आएगा पेट्रोल इंजन

2 of 5
Maruti Vitara Brezza facelift 2019

विटारा में पेट्रोल इंजन पसंद करने वाले लोगों को लुभाने के लिए मारुति जल्द ही बड़ा एलान कर सकती है। मारुति अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में शामिल विटारा ब्रेजा में पेट्रोल इंजन शामिल कर सकती है। मारुति की योजना है कि विटारा को पेट्रोल इंजन के साथ लांच करके उसकी बिक्री में जबरदस्त इजाफा किया जा सकता है।

 
विज्ञापन

ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी करेगी लान्च

3 of 5
विटारा ब्रेजा - फोटो : भास्कर सिंह

इसके लिए मारुति सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन लान्च कर सकती है। यही इंजन मारुति सियाज सेडान और एमपीवी अर्टिगा में लगाया जा रहा है। वहीं नया पेट्रोल इंजन लगाने के बाद मारुति इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी लान्च करेगी। ब्रेजा का ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 4 स्पीड टॉर्क कनवर्टर के साथ आ सकता है। हालांरि शुरुआत में मारुति केवल इसे मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ही लान्च करेगी।

 

ब्रेजा में स्मार्ट हाइब्रिड सिस्टम

4 of 5
2019 Maruti Vitara Brezza

मारुति सियाज में आ रहा 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन 130 बीएचपी की पावर और 138 एनएम का टार्क देता है। हालांकि अभी तक या खुलासा नहीं हुआ है कि ब्रेजा में आने वाले पेट्रोल इंजन में टार्क और बीएचपी में कितना अंतर होगा। मारुति सुजुकी ब्रेजा में स्मार्ट हाइब्रिड सिस्टम लगा होगा और यह इस सेगमेंट में अकेली ऐसी कार होगी, जिसमें हाईब्रिड सिस्टम होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

वेन्यू में भी आ सकता है हाईब्रिड सिस्टम

5 of 5
hyundai venue

वहीं ब्रेजा की प्रतिद्वंदि ह्यूंदै वेन्यू को भी कंपनी हाईब्रिड सिस्टम से लैस करने की योजना बना रही है। वेन्यू को ह्यूंदै 3 इंजन ऑप्शंस के साथ लान्च करेगी, जिनमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन, 1.0 लीटर का बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा।                     

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें