फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के लिए खतरा बन सकते हैं न्यूजीलैंड के ये पांच खिलाड़ी, सेमीफाइनल में रहना होगा सतर्क

Tue, 09 Jul 2019 06:53 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
New Zealand Cricket Team - फोटो : social Media
पहले खिताब का सपना लेकर अपने अभियान की शुरुआत करने वाली न्यूजीलैंड की टीम मंगलवार को वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में टीम इंडिया से भिड़ेगी। सेमीफाइनल में कीवी टीम का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है।

डार्क हॉर्स कहे जाने वाली यह टीम विश्व कप में सबसे ज्यादा छह बार सेमीफाइनल में हारी है। हालांकि, साल 2015 में न्यूजीलैंड ने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वर्ल्ड कप में कीवी टीम को कम नहीं आंका जा सकता है। 

कप्तान केन विलियमसन की अगुआई में टीम पहली बार खिताब के लिए पूरी जी-जान लगा देगी। वहीं, दो बार की विश्व विजेता टीम भारत को इस बार विश्व कप का प्रबल दावेदार मान जा रहा है। ऐसे में 1983 और 2011 में विश्व चैंपियन बनी टीम टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के इन पांच खिलाड़ियों के सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं कीवी टीम के वो 5 खिलाड़ी जो टीम टीम इंडिया के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Kane Willamson - फोटो : social Media
केन विलियमसन
टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी और कप्तान केन विलियमसन पर जिम्मेदारी होगी कि वह टीम को पहली बार खिताब दिलाने के सपने को साकार करें। मौजूदा टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। वह भारतीय गेंदबाजों के लिए मुसीबत बन सकते हैं। इस वर्ल्ड कप में वो दो शतक और एक अर्धशतक लगा चुके हैं। उनका सर्वाधिक औसत 96.20 का है।

 
विज्ञापन

3 of 6
मार्टिन गुप्टिल
मार्टिन गुप्टिल
वर्ल्ड कप में मार्टिन गुप्टिल का नाम ही काफी है। गुप्टिल इकलौते ऐसे खिलाड़ी है, जिन्होंने वर्ल्ड कप में दोहरे शतक लगाए हैं। मगर मौजूदा वर्ल्ड कप में उनका बल्ला खामोश रहा। हालांकि, आज के मैच में गुप्टिल पर जिम्मेदारी होगी कि वह टीम को मजबूत शुरुआत दिलाए। गुप्टिल ने पिछले वर्ल्ड कप में दोहरे शतक लगाए थे। 

4 of 6
कॉलिंग मुनरो - फोटो : File
कॉलिन मुनरो
32 वर्षीय कॉलिन मुनरो न्यूजीलैंड के सफल बल्लेबाजों में से एक हैं, लेकिन मौजूदा विश्व कप में उनका बल्ला नहीं चला। हालांकि, वह टीम को तेज शुरुआत दिलाने में माहिर हैं। टीम इंडिया के खिलाफ मुनरो से भी कीवी टीम को काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Ross Taylor - फोटो : social Media
रॉस टेलर
रॉस टेलर न्यूजीलैंड टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। इस विश्व कप में टेलर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उनके बल्ले से केवल दो अर्धशतक आए हैं। आज के मुकाबले में देखना होगा कि उनके बल्ले से कितने रन आते हैं। टेलर ने न्यीजीलैंड के लिए 226 वनडे खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 48.32 के औसत से 8287 रन बनाए हैं, जिसमें  20 शतक और 49 अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : social media
ट्रेंट बोल्ट
ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड टीम के मुख्य गेंदबाज हैं। मौजूदा वर्ल्ड कप में ट्रेंट बोल्ट ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अभी तक कुल 14 विकेट चटकाए हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बोल्ट अपनी गति से बल्लेबाजों को परेशान करने का माद्दा रखते हैं। खास तौर से दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ उनकी इन स्विंग उनका बड़ा हथियार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें