फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन छह भारतीय जांबाजों ने किया विश्व कप डेब्यू, जानिए किसका रहा दमदार प्रदर्शन

Thu, 06 Jun 2019 08:58 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
युजवेंद्र चहल-जसप्रीत बुमराह-हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप 2019 में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपनी शुरुआत से जीत से की है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारत के छह खिलाड़ियों ने अपना वर्ल्ड कप डेब्यू किया। किसी ने दमदार गेंदबाजी कर अपने पहले ही मैच को पूरे देश के लिए यादगार बना दिया, तो किसी ने मुश्किल समय में विकेट पर डटकर टीम को संकट से बाहर निकाला। आइए जानते हैं किन भारतीय खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड कप डेब्यू मुकाबले में कैसा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

2 of 7
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media
जसप्रीत बुमराह ने अपने विश्व कप के डेब्यू मैच में ही धारदार गेंदबाजी करके दक्षिण अफ्रीकी टीम की कमर तोड़ दी। बुमराह ने पारी की शुरुआत में ही दक्षिण अफ्रीका की सलामी जोड़ी को आउट कर वर्ल्ड कप के अपने डेब्यू मैच में गजब की छाप छोड़ी। बुमराह ने 10 ओवर में 35 देकर दो विकेट झटके, इसमें से उन्होंने एक ओवर मेडन भी डाला।
विज्ञापन

3 of 7
युजवेंद्र चहल - फोटो : social Media
युजवेंद्र चहल ने विश्व कप के अपने पहले ही मैच में जबरदस्त खेल दिखाया। इस फिरकी गेंदबाज ने 10 ओवर्स के कोटे में 51 रन देकर चार अहम विकेट चटकाए।

4 of 7
कुलदीप यादव
चाइनामैन कुलदीप यादव ने भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप में अपना डेब्यू मैच खेला। कुलदीप ने अपने जोड़ीदार चहल के साथ मिलकर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को बीच के ओवर्स में रनों के लिए तरसाया और दबाव बनाकर विकेट निकाले। कुलदीप को एक विकेट मिला, लेकिन उनके बनाए दबाव का फायदा चहल को मिला, उन्होंने जमकर गिल्लियां उड़ाईं। 
विज्ञापन

5 of 7
केएल राहुल - फोटो : social Media
विश्व कप में अपना डेब्यू मैच खेल रहे केएल राहुल ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर मुश्किल में फंसी टीम को उबारा और महत्वपूर्ण साझेदारियों को अंजाम दिया। 54 रन पर कप्तान कोहली का विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए केएल राहुल ने पिच पर समय दिया और रोहित के साथ मिलकर अच्छी साझेदारी की। केएल राहुल ने 42 गेंदों में 26 रन बनाए और रोहित के साथ तीसरे विकेट के लिए 85 रन जोड़े।
विज्ञापन

6 of 7
 हार्दिक पांड्या - फोटो : social Media
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में अपना विश्व कप डेब्यू किया। हार्दिक से टीम को जैसी उम्मीद थी उन्होंने वैसा ही प्रदर्शन किया। खासकर बल्लेबाजी में। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए चर्चित पांड्या एक बार फिर से उसी अंदाज में दिखे। धोनी के आउट होने के बाद 47वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए पांड्या ने तेजी से मात्र 7 गेंदों में 3 चौके की मदद से 15 रन की नाबाद पारी खेली और मैच खत्म कर पवेलियन लौटे। हालांकि गेंदबाजी में उनके हाथ कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
केदार जाधव - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑलराउंडर केदार जाधव ने भी अपना विश्व कप डेब्यू किया, हालांकि केदार तक भारतीय बल्लेबाजी पहुंचने से पहले ही टीम ने जीत दर्ज कर ली, लेकिन केदार ने गेंदबाजी में हाथ आजमाए और चार ओवर में 16 देकर टीम के लिए महत्वपूर्ण ओवर निकाले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें