न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड अब तक मजबूत टीमों से नहीं भिड़ी है। न्यूजीलैंड को अपने अगले मैच पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ खेलने हैं, जबकी पाकिस्तान को अपने अगले तीन मैच न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ खेलने हैं। ऐसे में पाकिस्तान की राह न्यूजीलैंड के मुकाबले थोड़ी आसान दिख रही है। पाकिस्तानी टीम अगर अपने तीन मैच जीत लेती है, तो उसके 9 मैचों में 11 अंक हो जाएंगे। ऐसे में न्यूजीलैंड को अपने अगले तीनों मैच हारने होंगे। इसके बाद भी दोनों के बीच अंक बराबरी पर रहे, तो मामला नेट रन रेट के आधार पर तय होगा।