टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के बल्ले ने इस विश्व कप में खूब रन उगले, लेकिन सेमीफाइनल में बाकी के खिलाड़ियों की तरह उनका बल्ला भी खामोश हो गया। जिसका नतीजा यह रहा कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों 18 रन से हारकर विश्व कप से बाहर हो गई। रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के विश्व कप से बाहर होने के बाद पहली बार अपने फैंस के लिए संदेश दिया है। उन्होंने ट्वीट कर न सिर्फ हार का दर्द बयां किया बल्कि टीम की गलती मानी और फैंस को शुक्रिया भी किया कि वे टीम के बुरे वक्त में भी साथ खड़े रहे।