इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले गए विश्व कप के मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस टूर्नामेंट में अपना तीसरा शतक जड़ा। इसी के साथ के एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने की सूची में रोहित शर्मा ने सौरव गांगुली, मार्क वॉ और मैथ्यू हेडन की बराबरी कर ली है।