फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हार के बावजूद ठहाकों से गूंजा हॉल, जब रोहित शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ पंत का जिक्र

Mon, 01 Jul 2019 06:44 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा -ऋषभ पंत - फोटो : social Media
बर्मिंघम में खेले गए विश्व कप के मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 31 रन से हरा दिया। इस टूर्नामेंट में भारत की यह पहली हार है। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने जरूर शतक जमाया, लेकिन उनका शतक टीम की जीत के लिए काफी नहीं था।
विज्ञापन

2 of 4
ऋषभ पंत - फोटो : social Media
हार के बाद शतकवीर रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए और ऋषभ पंत को लेकर ऐसी बात कह गए कि सब जोर से हंसने लगे। दरअसल, मैच के बाद प्रेस कॉफ्रेंस में उप कप्तान रोहित से पंत को लेकर सवाल पूछा गया कि कोहली के आउट होने के बाद ऋषभ पंत को चौथे नंबर पर देखकर उन्हें क्या हैरानी नहीं हुई, क्योंकि हार्दिक पांड्या अच्छी फॉर्म में हैं और पंत ने अभी तक विश्व कप में एक भी मैच नहीं खेला?
विज्ञापन

3 of 4
rohit sharma pc
मीडिया के इस सवाल पर रोहित ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि 'मुझे तो बिल्कुल भी हैरानी नहीं हुई, क्योंकि आप सभी चाहते थे कि ऋषभ पंत खेले, जब भारत में थे तब से ही आप सब पूछ रहे हैं कि ऋषभ पंत कहां है? तो लीजिए, वो यहां है, टीम के लिए नंबर 4 पर खेल रहे हैं। रोहित के इस जवाब के बाद वहां मौजूद सभी लोग जोर से हंसने लगे।
विज्ञापन

4 of 4
ऋषभ पंत-विराट कोहली-रोहित शर्मा - फोटो : social Media
पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप में अपना पहला मैच खेला, ऋषभ ने 29 गेंदों पर 32 रन बनाए। लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। जबकि रोहित शर्मा ने इस विश्वकप में अपना तीसरा शतक जड़ा।हालांकि रोहित ने पंत का समर्थन किया और कहा कि उसके जैसे खिलाड़ी को भी मैदान में थोड़ा वक्त चाहिए, पिच और गेंद को समझने के लिए। मेरे ख्याल से उनका चौथे नंबर पर आना सही फैसला था।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें