विश्व कप 2019 में रविवार को ऑस्ट्रेलिया और भारत आमने-सामने है। मुकाबले में विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी कर कप्तान के इस फैसले को सही साबित कर दिया।
रोहित शर्मा और शिखर धवन ने टीम इंडिया को जबरदस्त शुरुआत दिलाई। धवन ने जहां शतक (117) लगाया तो पिछले मैच के हीरो रहे रोहित शर्मा का बल्ला इस मैच में भी बोला। रोहित ने कंगारूओं को बता दिया कि एक गलती किसी टीम को कितनी भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
2 of 4
रोहित शर्मा का कैच छूटा
- फोटो : social Media
दरअसल, दोनों ही बल्लेबाजों ने टीम को धीमी लेकिन ठोस शुरुआत दिलाई। हिटमैन रोहित (57) का कैच पारी के दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर कोल्टर नाईल ने मिचेल स्टार्क की गेंद पर टपका दिया था। तब रोहित महज दो रन पर खेल रहे थे। जीवनदान मिलने के बाद रोहित ने अपने तेवर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को दिखा दिए।
विज्ञापन
3 of 4
rohit sharma
जिसके बाद रोहित दमदार पचास रन ठोक दिए। कैच छुटने के बाद रोहित ने थोड़ा संभल कर खेलना शुरु किया, जैसे ही उनकी नजरें गेंद पर जम गई, उन्होंने तेजी से रन बनाने शुरु कर दिए और धवन के साथ मिलकर तेजी से रन बटोरे।