सरफराज अहमद
- फोटो : social Media
सफराज की उबासी
विश्व कप में भारत के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा, पाकिस्तान के खिलाड़ियों को जमकर बुरा-भला कहा गया, लेकिन सबसे ज्यादा मुसीबत झेलनी पड़ी पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज अहमद को जिन्हें भारत-पाक मैच के दौरान ली गई उबासी के लिए जमकर ट्रोल किया गया।
मैनचेस्टर में भारत के खिलाफ 16 जून को मैच के दौरान उबासी लेते हुए कमरे में कैद हो गए थे। विवाद इतना बढ़ा की हर जगह उन्हें इसके लिए आपत्तिजनक शब्द भी सुनने पड़े। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वाले आलोचकों को करारा जवाब दिया।