बॉलीवुड और क्रिकेट का नाता काफी पुराना रहा है। कई चर्चित क्रिकेटरों और बॉलीवुड स्टार्स के रोमांस के चर्चे पहले भी सुर्खियां बटोर चुके हैं। नवाब पटौदी-शर्मिला टैगोर से लेकर विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, हरभजन सिंह-गीता बसरा, जहीर खान-सागरिका घाटगे तक कई ऐसे उदाहरण हैं, जिनका रोमांस शादी के पड़ाव तक पहुंचा।