फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन हसीनाओं के साथ भी जुड़ चुका है केएल राहुल का नाम, एक ने तो कह दिया था भाई

Wed, 29 May 2019 08:20 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
केएल राहुल - फोटो : social media
टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज केएल राहुल का नाम पिछले कुछ समय में अलग-अलग एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ता आया है। हाल ही में उनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की खास दोस्त के आकांक्षा रंजन कपूर साथ जुड़ा है। इससे पहले भी केएल राहुल का नाम इन दो एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है, जो उस समय खूब सुर्खियां बटोरी थी।
विज्ञापन

2 of 6
kl rahul
केएल राहुल और फिल्म मुन्ना माइकल फेम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल को एक साथ डेट पर देखा गया था। दोनों रेस्त्रां में साथ लंच करते देखे गए। यही नहीं, एक्ट्रेस मैच देखने स्टेडियम भी गई थी और क्रिकेटर को चियर-अप करते भी देखी गई थीं। हालांकि, बाद में बॉलीवुड एक्ट्रेस और राहुल ने स्पष्ट किया कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और अच्छे दोस्त हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
केएल राहुल
वहीं, निधी ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि वह केएल राहुल को लंबे समय से जानती हैं। उन्होंने कहा कि जब केएल राहुल से उनकी पहली मुलाकात हुई तब ना तो वह एक्ट्रेस थीं, ना ही राहुल टीम इंडिया के क्रिकेटर थे। वे दोनों पहली बार बेंगलुरु में मिले थे। 

केएल राहुल कर रहे इस मॉडल को डेट! बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट से है खास रिश्ता    

4 of 6
kl rahul
राहुल और निधि की अफेयर की खबरों पर तब विराम राम लग गया जब खुद निधि ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने राहुल को शुभकामनाएं देते हुए लिखा था, ऑल द बेस्ट ब्रो। निधि के इस पोस्ट के बाद से ही लोग राहुल का जमकर मजाक उड़ाने लगे।
विज्ञापन

5 of 6
केएल राहुल - फोटो : social media
इससे पहले केएल राहुल का नाम एक पेशेवर मॉडल एलिक्सिर नाहर के साथ भी जुड़ा था। नाहर और राहुल ने अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी। नाहर उस समय आईपीएल के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के आधिकारिक पार्टनर टिकट जेनी के प्रोमो आयोजित कर रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केएल राहुल - फोटो : social media
खैर, बॉलीवुड और क्रिकेट का नाता काफी पुराना रहा है। कई चर्चित क्रिकेटरों और बॉलीवुड स्टार्स के रोमांस के चर्चे पहले भी सुर्खियां बटोर चुके हैं। नवाब पटौदी-शर्मिला टैगोर से लेकर विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, हरभजन सिंह-गीता बसरा, जहीर खान-सागरिका घाटगे तक कई ऐसे उदाहरण हैं, जिनका रोमांस शादी के पड़ाव तक पहुंचा। अब एक ऐसा ही किस्सा क्रिकेट के गलियारों से निकला टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल का है। हालांकि, राहुल-आकांक्षा का रोमांस शादी के पड़ाव तक पहुंचेगा या नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें