फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप के फाइनल में केन विलियमसन ने रचा इतिहास, तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड

Mon, 15 Jul 2019 12:42 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केन विलियमसन - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप 2019 का फाइनल भले ही इंग्लैंड ने जीत लिया, लेकिन न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने इतिहास रच दिया। कीवी कप्तान ने इस विश्व कप में 549 रन बनाकर एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। मौजूदा विश्व कप में अपने बल्ले के दम से ही विलियमसन ने न्यूजीलैंड को फाइनल तक पहुंचाया है।
विज्ञापन

2 of 4
महेला जयवर्धने
विपरित हालातों में खेली गई 53 गेंदों में 30 रन की पारी के दौरान विलियमसन एक विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इसके पहले श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने ने 2007 विश्व कप में 548 रन बनाए थे।
विज्ञापन

3 of 4
केन विलियमसन - फोटो : ICC
कैरेबियाई सरजमीं पर खेले गए उस टूर्नामेंट में जयवर्धने ने यह कमाल किया था, जो अबतक बरकरार था। मगर विलियमसन ने मौजूदा विश्व कप के 10 मैचों की नौ पारियों में 578 रन बनाकर उनके रिकॉर्ड को तोड़कर, यह कीर्तिमान अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

4 of 4
केन विलियमसन - फोटो : twitter
विश्व कप के फाइनल मुकाबले में विलियमसन ने 30 रन बनाए और लियाम प्लंकेट ने उन्हें विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच कराकर पवेलियन लौटाया। इस टूर्नामेंट में विलियमसन कीवी टीम की बल्लेबाजी की धूरी बने रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें