फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुवी या फिर शमी, किसे मिलेगी प्लेइंग XI में जगह, विंडीज के खिलाफ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया

Thu, 27 Jun 2019 04:50 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : social Media
टीम इंडिया जब विश्व कप में गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैनचेस्टर के मैदान पर मुकाबले के लिए उतरेगी, तो उसकी पूरी कोशिश होगी कैरेबियन टीम को उलटफेर करने सेे रोकना। साथ ही वो अफगानिस्तान के खिलाफ की गई अपनी गलतियों को भी सुधारना चाहेगी|

दूसरी ओर वेस्टइंडीज की टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के लगभग दरवाजें बंद हो चुके हैं, लेकिन जिस तरह से न्यूूजीलैंड के खिलाफ उसके बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी की, उससे टीम इंडिया को सतर्क रहना होगा। भारतीय टीम चाहेगी की इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल के टिकट के करीब पहुंच जाए। इसलिए टीम इंडिया अपने दमदार प्लेइंग XI के साथ उतरेगी। आइए जानते हैं किन 11 खिलाड़ियों के साथ भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरेगी।  

 
विज्ञापन

2 of 7
रोहित-राहुल ने रचा इतिहास - फोटो : social Media

ओपनर्स

टीम इंडिया की ओपनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर से रोहित शर्मा और केएल राहुल के कंधों पर होगी। दोनों ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ यह जोड़ी फेल हो गई थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में टीम चाहेगी कि रोहित और राहुल की सलामी जोड़ी एक मजबूत शुरुआत दिलाए।

विज्ञापन

3 of 7
Virat Kohli - फोटो : social Media

मिडिल ऑर्डर

नंबर तीन पर कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करेंगे। विराट शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इस मैच में विराट को जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेकर टीम के लिए अधिक रन बनाने होंगे। नंबर चार पर ऑलराउंडर विजय शंकर बल्लेबाजी में अभी तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं, इस मुकाबले में टीम उनसे उम्मीद करेगी वह तेजी से कुछ रन बटोरें।

4 of 7
एम एस धोनी - फोटो : social Media

विकेटकीपर

एमएस धोनी के हाथों में एक बार फिर से विकेट के पीछे और मध्यक्रम बल्लेबाजी की होगी। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में धोनी की धीमी पारी ककी खूब आलोचना हुुई थी। ऐसे में उनके बल्ले से तेजी से रन निकले ये उनके फैंस भी देखना चाहते हैं।

विज्ञापन

5 of 7
केदार जाधव - फोटो : सोशल मीडिया

ऑलराउंडर 

यहां टीम मैनेजमेंट कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी। फॉर्म में चल रहे हार्दिक पांड्या की जगह तय है। हार्दिक के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम में ऑलराउंडर केदार जाधव भी मैदान पर उतर सकते हैं। केदार ने अफगानिस्तान के खिलाफ दबाव में अर्धशतकीय पारी खेली थी।



 
विज्ञापन

6 of 7
मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

गेंदबाजी

गेंदबाजी के क्षेत्र में भुवनेश्वर कुमार यदि वापसी करते हैं, तो अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले मोहम्मद शमी को बाहर बैठना पड़ सकता हैं। जसप्रीत बुमराह की जगह तय है, शमी और भुवनेश्वर में से कोई एक बुमराह के साथ भारतीय टीम की आक्रमण की कमान संभालेंगे। स्पिन डिपार्टमेंट में टीम युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी के साथ कैरेबियन टीम के खिलाफ उतरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : social Media
टीम इंडिया की प्लेइंग XI वेस्टइंडीज के खिलाफ

रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), विजय शंकर, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें