फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: इन 11 खिलाड़ियों के साथ अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान मारने उतरी है टीम इंडिया

Sat, 22 Jun 2019 03:46 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया - फोटो : social Media
विश्व कप में भारत शनिवार को साउथैम्पटन में अपना पांचवां मुकाबला अफगानिस्तान से खेलने चुका है। टीम इंडिया की ये पूरी कोशिश होगी, वो इस मैच को जीतकर अंतिम चार के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करे। दूसरी ओर अफगानी टीम अभी तक विश्व कप में एक भी मैच नहीं जीत पाई है। आइए देखते हैं किन 11 खिलाड़ियों के साथ अफगानिस्तान को मात देने के लिए आज भारत उतरा है।
 
विज्ञापन

2 of 7
रोहित-राहुल ने रचा इतिहास - फोटो : social Media
टीम इंडिया की ओपनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर से रोहित शर्मा और केएल राहुल के संभाल रहे हैं। दोनों ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शतकीय साझेदारी निभाई थी। रोहित ने शतक ठोका था, तो राहुल ने बहुमूल्य अर्धशतकीय पारी खेली थी।
विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली - फोटो : social Media
मिडिल ऑर्डर

नंबर तीन पर कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करेंगे। विराट शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। केएल राहुल पारी की शुरुआत करेंगे, तो नंबर चार पर ऑलराउंडर विजय शंकर अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान उतरे हैं।

4 of 7
एम एस धोनी - फोटो : social Media
विकेटकीपर

एमएस धोनी के हाथों में एक बार फिर से विकेट के पीछे और मध्यक्रम की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे और मध्य क्रम की जिम्मेदारी भी होगी धोनी के कंधों पर।
विज्ञापन

5 of 7
हार्दिक पांड्या - फोटो : social Media
ऑलराउंडर

ऑलराउंडर के रुप में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हार्दिक पांड्या की जगह तय है। हार्दिक के साथ अफगानिस्तान के खिलाफ टीम में ऑलराउंडर केदार जाधव को  मौका मिला है।
विज्ञापन

6 of 7
मोहम्मद शमी
गेंदबाजी

गेंदबाजी के क्षेत्र में भुवनेश्वर कुमार के चोटिल होने के चलते मोहम्मद शमी को मौका मिला है। जसप्रीत बुमराह की जगह तय है, दोनों ही भारतीय टीम की आक्रमण की कमान संभालेंगे। स्पिन डिपार्टमेंट में टीम युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी के साथ अफगानिस्तान के खिलाफ उतरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : social Media
टीम इंडिया की प्लेइंग XI अफगानिस्तान के खिलाफ

रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), विजय शंकर, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें