भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के खिलाफ मैच को छोड़ दे तो टीम इंडिया इस विश्व कप में जबर्दस्त फॉर्म में दिख रही है। टीम इंडिया का मध्यक्रम जरूर थोड़ा लचर दिख रहा है, लेकिन गेंदबाज शानदार लय में हैं और वो किसी भी टीम को हराने में सक्षम हैं। भारत की सेमीफाइनल में अगर टक्कर न्यूजीलैंड की टीम से होती है, तो भारत के लिए फाइनल में पहुंचना आसान होगा, क्योंकि न्यूजीलैंड की टीम अब जीत की पटरी से उतर गई है. उसे लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।