आज भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से अपने वर्ल्ड कप 2019 अभियान की शुरुआत की। अपने दो शुरुआती मैच गंवाने के बाद अगर दक्षिण अफ्रीका भारत से अपना तीसरा मैच हार जाता है, तो वर्ल्ड कप में उसका सफर खतरे में पड़ जाएगा, वहीं टीम इंडिया को इस मैच का फेवरेट माना जा रहा है, लेकिन वो दक्षिण अफ्रीका के हाथों विश्व कप में अपना पहला मुकाबला हार भी सकती है, यह हम नहीं बल्कि आंकड़ें कह रहे हैं। विश्व कप के इतिहास में द.अफ्रीका भारत पर हावी रहा है।