फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: किस्मत ने दिया रोहित का साथ, तमीम इकबाल ने कैच छोड़ रोहित शर्मा को यूं दिया जीवनदान

Tue, 02 Jul 2019 04:33 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : social Media
बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर आज विश्व कप के मुकाबले में भारत और बांग्लादेश की टीम आमने सामने है। बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को पारी की शुरुआत में बड़ा झटका लगते-लगते बचा। मैच की शुरुआत में ही बांग्लादेश के खिलाड़ी तमीम इकबाल ने भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का आसान सा कैच छोड़ दिया।
 
विज्ञापन

2 of 5
तमीम इकबाल - फोटो : social Media
पारी के पांचवें ओवर की चौथी ही गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान ने रोहित शर्मा को छोटी गेंद फेंकी, रोहित ने छोटी गेंद देखकर स्कवायर लेग के उपर से छक्का लगाने की कोशिश की लेकिन वो बेहतरीन तरीके से टाईम नहीं कर पाए।
विज्ञापन

3 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : social media
तमीम इकबाल तेजी से दौड़ते हुए डीप स्कवायर लेग तक पहुंचे, गेंद के नीचे भी आए, लेकिन वह गेंद को पकड़ नहीं पाए। रोहित का कैच जब छूटा तब वह महज 9 रन बनाकर खेल रहे थे। अब देखना होगा कि तमीम द्वारा रोहित का कैच छोड़ना बांग्लादेश के लिए कितना महंगा पड़ता है।

देखें वीडियो:
 

 

4 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : social Media
यह कोई पहला मौका नहीं है जब रोहित का कैच शुरुआती ओवर में छूटा है। इंग्लैंड के खिलाफ भी रोहित का कैच स्लिप में छूटा था जिसके बाद रोहित ने शतक जड़ दिया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी पारी के दूसरे में रोहित का कैच दक्षिण अफ्रीकी फील्डरों ने छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शर्मा का कैच छूटा - फोटो : social Media
जबकी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पारी के दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर कोल्टर नाईल ने मिचेल स्टार्क की गेंद पर टपका दिया था। तब रोहित महज दो रन पर खेल रहे थे। जीवनदान मिलने के बाद रोहित ने अपने तेवर दिखाते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ दमदार पचास रन ठोक दिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें