फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: 18 वर्षीय मुजीब ने रोहित शर्मा को फंसाया, महज 1 रन पर पवेलियन लौटाया

Sat, 22 Jun 2019 05:13 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत-अफगानिस्तान के बीच विश्व कप का मुकाबला शुरू होने से पहले भारतीय फैंस की जुबान पर बस एक ही नाम था और वह था रोहित शर्मा। फैंस को उम्मीद थी कि रोहित अफगानिस्तान के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलेंगे। एक और दोहरा शतक आज जड़ देंगे, लेकिन मैच शुरू होने के कुछ देर बाद ही इसका उलट हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अफगानिस्तान के खिलाफ कप्तान कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, दर्शकों को उम्मीद थी कि भारत की ओर से ताबड़तोड़ शुरुआत देखने को मिल सकती है, लेकिन पारी के चौथे ओवर में ही भारतीय फैंस के चेहरे पर मायूसी तैर गई।
विज्ञापन

3 of 5
मुजीब उर रहमान - फोटो : social Media
अफगानी टीम के स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान ने टीम इंडिया को जोरदार झटका दिया। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को मुजीब उर रहमान ने पारी के चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा को बोल्ट कर दिया।

4 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : पीटीआई
मुजीब ने रोहित को ऑफ स्टम्प पर गेंद डाली गेंद ने ड्रिफ्ट किया और रोहित शर्मा डिफेंड के लिए गए, लेकिन गेंद की लाइन को मिस कर गए और गेंद सिधे विकटों से टकरा गई। एक शानदार कैरम बॉल पर मुजीब ने रोहित शर्मा को चलता कर दिया। रोहित ने 10 गेंदों में केवल एक रन बना पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : social Media
रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार 140 रन की पारी खेली थी। इस टूर्नामेंट में रोहित के बल्ले से तीन पारियों में 319 रन निकले हैं। जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें