फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान ताहिर ने हासिल की खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले बने दूसरे स्पिनर

Sun, 02 Jun 2019 05:58 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इमरान ताहिर

शानदार फॉर्म में चल रहे दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर इमरान ताहिर ने विश्व कप 2019 में रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरते ही खास उपलब्धि हासिल कर ली। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के 5वें मुकाबले में मैदान में उतरते ही ताहिर 100 वनडे खेलने वाले अपने देश के दूसरे स्पिनर बन गए।

विज्ञापन

2 of 6
निकी बोए - फोटो : social Media
ताहिर से पहले सिर्फ निकी बोए ही ऐसे स्पिनर रहे हैं जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 100 से अधिक वनडे मैच खेले हैं।
विज्ञापन

3 of 6
इमरान ताहिर - फोटो : File
चालीस साल के ताहिर मौजूदा विश्व कप में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। पाकिस्तान के लाहौर में जन्में ताहिर ने 1998 में अंडर-19 विश्व कप में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था लेकिन इसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका में जा बसे।

4 of 6
इमरान ताहिर - फोटो : सोशल मीडिया

ताहिर ने मैच से पहले कहा,‘यह शानदार अनुभूति है। मैंने अपना पहला वनडे 2011 विश्व कप में खेला था और जब पीछे मुड़ कर देखता हूं तो मेरी यात्रा शानदार रही है।’

वनडे में 31 के स्ट्राइक रेट से 164 विकेट चटकाने वाले ताहिर ने कहा कि हमेशा से यह मेरा सपना था लेकिन मैंने कभी यह नहीं सोचा था कि दक्षिण अफ्रीका के लिए 100वां मैच खेलूंगा।

विज्ञापन

5 of 6
इमरान ताहिर - फोटो : getty

ताहिर सबसे कम मैचों में 100 विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज हैं। उनके नाम वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका की ओर से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड है। उन्होंने 15 जून 2016 को वेस्टइंडीज के खिलाफ 45 रन देकर सात विकेट लिए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इमरान ताहिर

ताहिर इसे साथ ही गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच के दौरान किसी विश्व कप में पहला ओवर फेंकने वाले पहले स्पिनर बने। भारत में खेले गए इस साल के इंडियन प्रीमियर लीग में ताहिर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 17 मैच खेलकर कुल 26 विकेट हासिल किए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें