फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1975 से लेकर अब तक भारत को पहले मैच में जीत मिली या हार, देखें विश्व कप का पूरा इतिहास

Thu, 06 Jun 2019 04:55 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
विश्व कप इतिहास - फोटो : social Media
विश्व कप 2019 में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। भारत ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को 6 विकेट से हराकर विश्व कप की शुरुआत जीत के साथ की है। अब भारतीय टीम 9 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी।

जाहिर है पहले मैच में मिली जीत से टीम इंडिया का मनोबल बढ़ा होगा, लेकिन क्या भारत ने अब तक खेले अपने 12 विश्व कप में पहले मैच में जीत दर्ज की है? आइए आपको विश्व कप के इतिहास के झरोखों की पिच पर ले जाकर भारतीय टीम के खेले पहले मैच की यादों को ताजा कराते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 12
सुनील गावस्कर - फोटो : social Media
पहली बार 1975 में खेले गए विश्व कप का उद्घाटन मैच मेजबान इंग्लैंड और भारतीय टीम के बीच हुआ था। एस. वेंकटराघवन के नेतृत्व में पहुंची टीम इंडिया इंग्लैंड के 334 रन का पीछा करते हुए 132 रन पर सिमट गई थी। इस मैच में सुनील गावस्कर ने 174 गेंदों में 36 रन बनाए थे, जिसकी वजह से उनकी खूब आलोचना भी हुई थी। टीम इंडिया ने 60 ओवर में तीन विकेट खोकर 132 रन बनाए थे।
विज्ञापन

3 of 12
गॉर्डन ग्रीनिज - फोटो : social Media
भारत ने 1979 के विश्व कप में गत चैंपियन वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्व कप का पहला मैच खेला था। माइकल होल्डिंग, जोएल गार्नर, एंडी रॉबर्ट्स और कॉलिन क्रॉफ्ट की तिकड़ी के आगे भारतीय बल्लेबाज ढेर हो गए थे।

भारत की ओर से गुंडप्पा विश्वनाथ भारत के अकेले बल्लेबाज थे जिन्होंने 134 गेंदों पर 75 रन बनाए। भारत की टीम 53.1 ओवर में 190 रन पर आउट हो गई। वेस्टइंडीज के होल्डिंग ने 4 विकेट चटकाए। गॉर्डन ग्रीनिज के शतक ने वेस्टइंडीज को 52वें ओवर में 7 विकेट से लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

4 of 12
रोजर बिन्नी - फोटो : social Media
भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर 1983 विश्व कप की शुरुआत की थी। कपिल देव के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने विश्व कप की गत चैंपियन वेस्टइंडीज को चकित कर दिया। सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर और कृष्णमाचारी श्रीकांत विफल रहे थे, लेकिन भारत के यशपाल शर्मा ने 120 गेंदों में 89 रन बनाए, जिसकी बदौलत भारत ने 8 विकेट पर 262 रन बनाए। रोजर बिन्नी ने वेस्टइंडीज के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को आउट किया और पूरी टीम 228 रन पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

5 of 12
डेविड बून - फोटो : social Media
1987 के विश्व कप में भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना खिताब बचाने उतरा था। डेविड बून और ज्योफ मार्श ने अपनी टीम को 110 रनों की मजबूत शुरुआत दी, जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने 50 ओवरों में 270 रन बनाए।

सुनील गावस्कर ने 32 गेंदों में 37 और कृष्णमाचारी श्रीकांत ने 83 गेंदों में 70 रन बनाए। नवजोत सिंह सिद्धू ने भी महज 79 गेंदों पर 73 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन बाद में भारत ने केवल 40 रनों में 8 विकेट खो दिए और 229 पर 3 से 269 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। भारत इस विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा, लेकिन इंग्लैंड ने 35 रनों से हराकर भारत को विश्व कप से बाहर कर दिया।
विज्ञापन

6 of 12
रवि शास्त्री - फोटो : social Media
1992 विश्व कप के अपने पहले मैच में जब भारत इंग्लैंड से भिड़ा तो मोहम्मद अजहरुद्दीन की अगुवाई वाली टीम को 9 रन से हार मिली। रवि शास्त्री ने 237 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 112 गेंदों में नाबाद 57 रनों की पारी खेली। दूसरी ओर रॉबिन स्मिथ और ग्राहम गूच की 51 रन की साझेदारी ने इंग्लैंड को मैच जिताने में मदद की।
विज्ञापन

7 of 12
अनिल कुंबले - फोटो : social Media
1996 के वर्ल्ड कप में भारत को केन्या पर जोरदार जीत मिली। लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने 3 विकेट लिए, केन्या 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 199 रनों पर सिमट गई। सचिन तेंदुलकर की 138 गेंदों की 127 रन की पारी की मदद से भारत ने लक्ष्य हासिल कर लिया। तेंदुलकर और अजय जडेजा ने 163 रन की साझेदारी की। भारत सेमीफाइनल में पहुंचा, लेकिन कोलकाता में श्रीलंका से हार गया।

8 of 12
जैक कैलिस - फोटो : social Media
1999 के विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में भारत दक्षिण अफ्रीका से भिड़ा, सलामी बल्लेबाज सौरव गांगुली ने शानदार 97 रन की पारी खेली, राहुल द्रविड़ ने भी पचासा जड़ा और भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 253 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर जैक कैलिस ने 96 रन की पारी खेलकर दक्षिण अफ्रीका को जीत तक पहुंचा दिया।

 

9 of 12
Javagal Srinath - फोटो : social Media
2003 के वर्ल्ड कप में भारत नीदरलैंड के खिलाफ बड़े अंतर से जीतने में कामयाब रहा। नीदरलैंड के टिम डी लीड ने 4 विकेट चटकाए, जिससे भारत 48.4 ओवरों में 204 रन बनाकर आउट हो गया। जिसमें सचिन तेंदुलकर के अर्धशतक का बड़ा योगदान था। जवागल श्रीनाथ और अनिल कुंबले की बदौलत भारत जीतने में कामयाब रहा, दोनों ने 8 विकेट चटकाए और नीदरलैंड को 136 रन पर ऑलआउट कर दिया।

10 of 12
मशरफे मुर्तजा - फोटो : social Media
2007 के विश्व कप के पहले मैच में भारत बांग्लादेश से पांच विकेट से हार गया। सौरव गांगुली के 66 और युवराज सिंह के 47 ने भारत की थोड़ी मदद की, लेकिन टीम 191 रन पर ऑल आउट हो गई। बांग्लादेशी पेसर मशरफे मुर्तजा, स्पिनर अब्दुर रज्जाक और मोहम्मद रफीक ने बेहतरीन गेंदबाजी की, इस विश्व कप में भारत नॉकआउट चरणों तक पहुंचे बिना विश्व कप से बाहर हो गया।

11 of 12
Virender Sehwag - फोटो : social Media
2011 के विश्व कप के पहले ही मैच में भारत ने बांग्लादेश से 2007 की अपनी हार का बदला लिया। वीरेंद्र सहवाग ने सिर्फ 140 गेंदों पर 175 रन बनाए और युवा विराट कोहली ने भी शतक लगाया। भारत ने बोर्ड पर 370 टांग दिए। उसके बाद बांग्लादेश को मुनाफ पटेल और जहीर खान की धारदार गेंदबाजी ने 283/9 पर रोक दिया।
विज्ञापन

12 of 12
TEAM INDIA
2015 में भारत पहले मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ा और 76 रनों से उसे हराकर वर्ल्ड कप का आगाज किया था। विराट कोहली ने 126 गेंदों में 107 रन बनाए। शिखर धवन और सुरेश रैना के अर्धशतकों की मदद से भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 300 रन बनाए थे। मोहम्मद शमी ने 4 विकेट लिए थे और अपने 9 ओवरों में सिर्फ 35 रन दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें