Jasprit Bumrah
- फोटो : social Media
जसप्रीत बुमराह ने अपनी धारदार गेंदबाजी से विश्व कप में विपक्षी बल्लेबाजों में अपना खौफ पैदा कर दिया है। बुमराह न सिर्फ डेथ ओवर्स में बल्लेबाजों पर नकेल कस रहे हैं बल्कि शुरू के ओवर्स में विकेट भी झटकने में सफल हो रहे हैं। पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए बुमराह को खेलना आसान नहीं होगा, खासकर उनके यॉर्कर्स को, जो इस विश्व कप में बल्लेबाजों पर कहर बनकर गिर रहा है।