विश्व कप में रविवार को जब पाकिस्तान भारत से मुकाबले के लिए उतरेगा, तो उसकी कोशिश होगी अपने 27 साल पुराने इतिहास को बदलकर नया इतिहास रचने की। पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत के खिलाफ मिली जीत से प्रेरणा जरूर लेना चाहेगा, ताकि विश्व कप में वो भारत पर पहली जीत दर्ज कर सके और इसमें पाकिस्तान के इन पांच खिलाड़ियों का प्रदर्शन अहम साबित होगा।
आइए जानते हैं कि कौन हैं वो पांच पाकिस्तानी खिलाड़ी जो भारत की जीत की राह में रोड़ा अटका सकते हैं।