फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर रन बरसा रहे ये छह बल्लेबाज, बन सकते हैं विश्व कप 2019 के बाहुबली

Wed, 19 Jun 2019 03:52 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
वर्ल्ड कप के बाहुबली - फोटो : Amar Ujala
विश्व कप 2019 का जुनून अब अपने चरम पर है। पिछले कुछ मैचों को छोड़ दे, जो बारिश की वजह से धुल गए थे, तो विश्व कप का सफर शानदार तरीके से आगे बढ़ रहा है। गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच इस टूर्नामेंट में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। इंग्लैंड की पिच पर भारतीय बल्लेबाजों ने दर्शकों का बेहद मनोरंजन किया है। वहीं, पिछले मैच में इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज व कप्तान इयोन मॉर्गन ने अफगानिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ 57 गेंदों में तूफानी शतक जड़ा जो मौजूदा विश्व कप सबसे तेज शतक है। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं उन छह बल्लेबाजों के बारे में जो वर्ल्ड कप 2019 में सबसे ज्यादा रन बना सकते है।
विज्ञापन

2 of 7
विराट कोहली - फोटो : social Media
वनडे क्रिकेट में 41 शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली वर्ल्ड कप 2019 के सबसे खतरनाक बल्लेबजों में से एक हैं। विराट कोहली को विश्व कप जैसे बड़े मंच पर खेलना बेहद पसंद है, इसके अलावा दबाव में उनका प्रदर्शन और भी शानदार होता है। यही कारण है कि वनडे क्रिकेट में शतकों के मामले में कोहली, सचिन के बाद दूसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने शानदार 77 रन की पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी कोहली ने 77 गेंदों में 82 रन बनाए थे। इस विश्व कप में अब तक वह 177 रन बना चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
डेविड वॉर्नर - फोटो : social Media
हाल ही में बॉल टेम्परिंग के मामले में बैन काटकर 14 महीने बाद क्रिकेट में वापसी करने वाले डेविड वॉर्नर गजब विश्व कप में गजब के फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इससे पहले आईपीएल में डेविड वार्नर ने 12 मैचों में 62.20 की औसत से 692 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 8 अर्धशतक लगाए थे। विश्व कप 2019 में डेविड वॉर्नर अब तक खेले गये 5 मैचों की 5 पारियों में 70.25 की औसत से 281 रन बना चुके है, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल है।
 

4 of 7
शाकिब अल हसन - फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक शकिब अल हसन विश्व कप में जबरदस्त फॉर्म में हैं। शकिब ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार शतक जड़कर बांग्लादेश को बेहतरीन जीत दिलाई है। बांग्लादेश के इस दिग्गज खिलाड़ी ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। शकिब अल हसन ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार शतक लगाने से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 64 रनों की शानदार पारी खेली। शकिब ने अब तक पांच मैचों में 384 रन बनाए हैं। इसमे दो शतक भी शामिल है। पहला शतक शाकिब ने इंग्लैंड के खिलाफ (121) और दूसरा वेस्टइंडीज के खिलाफ (124*) के लगाया था।  
 
विज्ञापन

5 of 7
जो रूट - फोटो : social media
जो रूट इंग्लैंड के बल्लेबाजी क्रम की सबसे मजबूत धुरी हैं। रूट आक्रामक खिलाड़ी नहीं हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी करने का तरीका इंग्लैंड के लिए अहम होता है। वह पिच पर जमकर बल्लेबाजी करते हैं। इस विश्व कप में जो रूट इंग्लैंड के लिए अच्छे पार्टटाइम गेंदबाज भी साबित हुए है। हाल ही में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 ओवर में 2 विकेट चटकाए थे।

वहीं, बल्लेबाजी में उन्होंने विंडज के खिलाफ 94 गेंदों में 11 चौके लगाते हुए 106.38 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 100 रन बनाए थे। वर्ल्ड कप 2019 में जो रूट की शुरुआत शानदार रही है, अब तक उन्होंने पांच मैचों में 367 रन बनाए हैं। इसमें 2 शतक (पाकिस्तान-107 और वेस्टइंडीज-100*) और 1 अर्धशतक शामिल है। 
विज्ञापन

6 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : social media
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने मौजूदा विश्व कप में अबतक दो शतक लागाकर साबित कर दिया है कि वह किस लय में खेल रहे हैं। पारी की शुरुआत करने वाले रोहित जमकर गेंदबाजों की खबर ले रहे हैं। वर्ल्ड कप 2019 में रोहित की शुरुआत शानदार रही है, अब तक खेले गए 3 मैचों में 319 रन बनाए हैं, इसमें दो शतक भी शामिल है। पाकिस्तान के खिलाफ रोहित ने शानदार 140 रन की पारी खेली थी। इससे पहले रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 122 रन की नाबाद पारी खेली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इयोन मॉर्गन - फोटो : पीटीआई
इंग्लैंड के कप्तान व धाकड़ बल्लेबाज इयोन मॉर्गन इस वक्त अपने बेहतरीन फॉर्म में हैं। हाल ही उन्होंने अफगािस्तान खिलाफ ताबड़तोड़ 57 गेंदों में तूफानी शतक जड़ा, जो मौजूदा विश्व कप सबसे तेज शतक है। इसके अलावा उन्होंने 71 गेंदों में 17 छक्के और चार चौके की मदद से 148 रन की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 208.45 का था। मॉर्गन ने अभी तक ने पांच मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 249 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें