फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के लिए खुशखबरी, विश्व कप 2019 के अपने पहले मैच के लिए डेविड वॉर्नर फिट

Sat, 01 Jun 2019 11:38 AM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डेविड वॉर्नर - फोटो : social media
चर्चाएं थी कि ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप 2019 के चौथे मैच से बाहर हो जाएंगे, लेकिन अब फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद तमाम अटकलों पर विराम लग चुका है।
विज्ञापन

2 of 5
डेविड वार्नर - फोटो : PTI
शनिवार को खेले जाने वाले दूसरे मैच से पहले कप्तान आरोन फिंच ने स्पष्ट कर दिया कि वॉर्नर पहले मैच में खेलने के लिए फिट हैं। स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर बैन लगने के बाद टीम की कमान संभालने वाले फिंच ने कहा कि प्लेइंग XI फिलहाल जरूर स्पष्ट नहीं है, लेकिन टीम हर मोर्चे पर पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन

3 of 5
डेविड वार्नर
एक साल के बैन के बाद ऑस्ट्रेलिआई टीम में वापसी कर रहे वॉर्नर श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच में भी नहीं खेल पाए थे, बुधवार को ट्रेनिंग सेशन में भी वह भाग नहीं ले सके थे।

4 of 5
डेविड वॉर्नर - फोटो : getty
ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने बताया था कि वह बुधवार को अपनी चोट के लेकर थोड़ा चिंतित थे। उनके दाहिने ग्लूट में बस थोड़ा दर्द है। मैच के दिन सुबह ही हम तय कर पाएंगे की वार्नर मैच में खेलेंगे या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेविड वॉर्नर - फोटो : getty
2015 के विश्व कप में डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 49.28 की औसत से 345 रन बनाए थे। वॉर्नर को पिछले बॉल टेंपरिंग के मामले में दोषी पाया गया, जिसके बाद उन्हें एक साल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें